LSG vs GT: 'कमाल लाजवाब राहुल' ने टी-20 में रचा इतिहास, कोहली-धवन जैसे दिग्गजों को छोड़ा पीछे

Lucknow Super Giants vs Gujarat Titans: केएल राहुल ने गुजरात के खिलाफ लखनऊ को विस्फोटक शुरुआत दिलाई। टीम ने पावरप्ले नें ही 50 से अधिक रन बना लिए थे।

KL Rahul

LSG vs GT, 30th Match, Indian Premier League 2023: लखनऊ के इकाना स्टेडियम में केएल राहुल ने इतिहास रचने का काम किया। वह टी-20 में सबसे तेज 7000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में विराट कोहली और शिखर धवन जैसे कई बड़े बल्लेबाजों को इस मामले में पीछे छोड़ने का काम किया।

केएल राहुल ने रचा इतिहास: विराट कोहली के नाम टी-20 में सबसे तेज 212 पारियों में 7000 रन बनाने का रिकॉर्ड था। केएल राहुल ने अब विराट कोहली के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने का काम किया है। केएल राहुल को 14 रन की जरुरत थी और गुजरात के खिलाफ 14 रन बनाते ही केएल राहुल ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

197 पारी में हासिल किया ये मुकाम: केएल राहुल ने अपने 197वें मुकाबले में 7000 रन पूरा कर लिया है। यह किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे कम पारियों में इतने रन बनाए गए हैं। केएल राहुल ने गुजरात के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए टीम को एक मजबूत शुरुआत भी दिलाई।

धवन-रोहित को भी पछाड़ा: विराट कोहली के अलावा केएल राहुल ने शिखर धवन, रोहित शर्मा और सुरेश रैना जैसे दिग्गजों को भी पछाड़ने का काम किया। शिखर धवन ने 246 पारियों में 7000 रन बनाए थे। जबकि सुरेश रैना ने इतने रन बनाने के लिए 251 पारियों का सहारा लिया था। वहीं रोहित ने 258 पारियों में इतने रन बनाए थे।

गुजरात ने 135 रन बनाए: टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस की टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 135 रन बनाए थे। गुजरात के लिए सबसे ज्यादा 66 रन कप्तान हार्दिक पंड्या ने बनाने का काम किया। पंड्या के अलावा ऋद्धिमान साहा ने 47 रन की पारी खेली।

लखनऊ के लिए ऐसा रहा गेंदबाजों का प्रदर्शन: गुजरात को इतने कम स्कोर पर रोकने में लखनऊ के गेंदबाजों का अहम रोल रहा। लखनऊ के लिए क्रुणाल पांड्या और मार्कस स्टोइनिस ने दो-दो विकेट लिए। नवीन उल हक और अमित मिश्रा को एक-एक विकेट मिला।

लखनऊ सुपर जायंट्स: केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पांड्या, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), आयुष बदोनी, नवीन उल हक, अमित मिश्रा, आवेश खान, रवि बिश्नोई।

गुजरात टाइटंस: ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विजय शंकर, अभिनव मनोहर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहम्मद शमी, नूर अहमद, मोहित शर्मा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+