CSK vs GT: चेन्नई सुपर किंग्स के बड़े खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान, IPL Final को बताया आखिरी मैच
IPL 2023: सीएसके के बल्लेबाज अंबाती रायुडू ने इंडियन प्रीमियर लीग से संन्यास लेने की घोषणा की है। 37 वर्षीय प्लेयर ने पुष्टि की कि सीएसके और मौजूदा चैंपियन गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2023 फाइनल उनका आखिरी मैच होगा।

Ambati Rayudu Retirement: आईपीएल के 16वें सीजन का फाइनल चेन्नई सुपरकिंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में कप्तान एमएस धोनी की नजर सीएसके को पांचवीं बार चैंपियन बनने पर है। वहीं, गुजरात लगातार दूसरी बार खिताब जीतने की उम्मीद से उतरेगी। इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज अंबाती रायुडू ने आईपीएल से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है।
दरअसल, 37 वर्षीय खिलाड़ी ने पुष्टि की कि सीएसके और मौजूदा चैंपियन गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2023 फाइनल उनका आखिरी मैच होगा। रायुडू ने सोशल मीडिया पर फैंस के नाम संदेश जारी करते हुए अपने संन्यास के बारे में जानकारी साझा की है। इससे पहले भी वह आईपीएल से संन्यास का ऐलान कर चुके हैं, लेकिन इस बार उन्होंने इसे अपना आखिरी फैसला बताया है। उन्होंने कहा कि इस महान टूर्नामेंट को खेलने का वास्तव में आनंद लिया है, इस बार कोई यू-टर्न नहीं होगा।
अंबाती रायडू ने अपने ऑफिशियल अकाउंट से ट्वीट कर लिखा, दो शानदार आईपीएल की टीम मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स, 204 मैच, 14 सीजन 11 प्लेऑफ 8 फाइनल और 5 आईपीएल ट्रॉफी। मैं उम्मीद करता हूं कि आज छठी आईपीएल ट्रॉफी हो जाएगी।'
रायडू आगे लिखा कि, अब तक की यात्रा शानदार रही और अब मैंने अब तय किया है कि आईपीएल का यह फाइनल मुकाबला मेरा आखिरी आईपीएल मैच होगा। मैंने इस शानदार टूर्नामेंट में खेलने का भरपूर आनंद लिया।आप सभी का धन्यवाद और इस बार मैं अपना फैसला नहीं बदलने वाला हूं।
रायडू ने 2010 में मुंबई इंडियंस के साथ अपना आईपीएल करियर शुरू किया और 2013 में अपना पहला खिताब जीता। उन्होंने 2018 में सीएसके में जाने से पहले 2015 और 2017 में दो और खिताब जीते, जहां उन्होंने फ्रेंचाइजी के साथ अपने पहले सीजन में खिताब जीता। 37 वर्षीय ने 2021 में सीएसके के साथ एक और खिताब जीता।
रायुडू ने आईपीएल में 203 मैचों में 127.29 की स्ट्राइक और 28.29 की औसत से 4,329 रन बनाए हैं। उन्होंने अपने शानदार आईपीएल करियर में 22 अर्द्धशतक और एक शतक लगाया है। रायडू ने इस सीजन में 15 मैचों में 132.38 की स्ट्राइक रेट से 139 रन बनाए हैं।
टूर्नामेंट में उनका सर्वश्रेष्ठ सीजन 2018 रहा, जब उन्होंने 16 मैचों में 43 की औसत से 602 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 149.75 की स्ट्राइक से फ्रेंचाइजी के लिए अपने पहले सीजन में सीएसके को आईपीएल खिताब दिलाया। दरअसल, रायुडू लीग का अपना अंतिम मैच उस मौके पर खेल रहे हैं, जब सीएसके आईपीएल 2023 के फाइनल में जीटी से भिड़ेगा। रायडू के पास अपना छठा आईपीएल खिताब जीतने का मौका है, जबकि सीएसके की नजर लीग में अपना पांचवां खिताब जीतने पर है।












Click it and Unblock the Notifications