ये क्या कह गये अम्बाती रायडू? वर्ल्ड कप फाइनल की पिच पर उठा दिया बड़ा सवाल
Ambati Rayudu: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप फाइनल मैच में पहले से इस्तेमाल की गई पिच को लेकर सवाल खड़े हुए हैं। टीम इंडिया को फाइनल मैच में 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। पिच को लेकर पूर्व भारतीय खिलाड़ी अम्बाती रायडू ने भी प्रतिक्रिया दी है।
द रणवीर शो में रायडू ने कहा कि मैं नहीं जानता कि स्लो विकेट का आइडिया किसका था लेकिन सामान्य पिच भी अच्छा काम कर सकती थी। ऑस्ट्रेलिया की तुलना में हमारी टीम काफी अच्छी थी। इस तरह की पिच पर खेलने का कोई मतलब ही नहीं था।

रायडू ने आगे कहा कि लोग कह रहे थे कि धीमे विकेट से भारत को मदद मिली है लेकिन इससे हम खुद ही फंस गए। एक अच्छा क्रिकेटिंग विकेट यहाँ पर बनाना चाहिए था। पूरे 100 ओवरों तक एक जैसी पिच का रहना एक आदर्श स्थिति कही जा सकती है। अच्छी पिच होनी चाहिए थी।
रायडू ने इस टीम इंडिया को बेस्ट माना। उन्होंने कहा कि अब तक मैंने जितने वर्ल्ड कप देखे हैं, यह भारतीय टीम बेस्ट है। इस टीम ने बेस्ट प्रदर्शन किया है। रायडू ने यहाँ तक कह दिया कि आर जानबूझकर इस तरह की पिच तैयार की गई, तो यह बेवकूफी वाला काम था।
गौरतलब है कि भारतीय टीम को पैट कमिंस ने पहले बैटिंग करने के लिए आमंत्रित किया। टीम इंडिया 240 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए रात के समय इस लक्ष्य को पाना मुश्किल नहीं था। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। ट्रेविस हेड ने बेहतरीन शतकीय पारी खेली। वह शतक जड़ने में सफल रहे। हेड ने 137 रनों की धाकड़ पारी खेल अपनी टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया। ऑस्ट्रेलिया ने छठी बार वर्ल्ड कप में खिताबी जीत दर्ज कर एक बड़ा धमाका कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications