CSK vs RCB: चेन्नई के बाहर होने का दर्द नहीं सह पाए अम्बाती रायडू, स्टूडियो में बैठे ही रो पड़े, वीडियो वायरल
RCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स जब आईपीएल प्लेऑफ़ से बाहर हुई, तो करोड़ों फैन्स के दिल टूट गए। महेंद्र सिंह धोनी का भी सपना रहा होगा कि टीम इस बार भी फाइनल तक का सफर तय करे लेकिन आरसीबी ने सभी सपने चकनाचूर कर दिए। धोनी की टीम 27 रनों से मैच हार गई।
स्टूडियो में बैठे अम्बाती रायडू भी चेन्नई सुपर किंग्स की हार का दर्द नहीं सह पाए। रायडू पिछले सीजन चेन्नई का हिस्सा थे और फाइनल मैच में भी खेले थे। अंतिम आईपीएल मैच चेन्नई सुपर किंग्स से खेलने वाले रायडू का दिल इस बार टूट गया जब टीम बाहर हो गई।

स्टूडियो में बैठे रायडू को यकीन ही नहीं हुआ कि उनकी टीम हारकर बाहर हो गई है। रायडू वहीँ भावुक हो गए और अपने चेहरे को हाथ से ढककर रो पड़े। इस दृश्य का वीडियो सामने आ गया और सोशल मीडिया पर तेजी से फ़ैल भी गया। रायडू को इस हार से तकलीफ हुई है।
इस दौरान रायडू ने आरसीबी की तारीफ की और उम्मीद जताई कि इस सीजन आरसीबी आईपीएल का खिताब अपने नाम करने में सफल रहेगी। अब तक आरसीबी आईपीएल में एक बार भी खिताबी जीत दर्ज करने में सफल नहीं रही है। इस बार टीम से उम्मीदें हैं।
आरसीबी की महिला टीम ने इस सीजन खिताबी जीत दर्ज की थी। अब पुरुष टीम की बारी है। चेन्नई के खिलाफ मैच में आरसीबी को 18 रनों से जीत दर्ज करनी थी। इससे प्लेऑफ़ में जाने का रास्ता साफ हो जाना था लेकिन आरसीबी ने यह मुकाबला 27 रनों से अपने नाम कर चेन्नई को बाहर का रास्ता दिखा दिया।
गौरतलब है कि आरसीबी ने 18 मई को नहीं हारने वाला सिलसिला फिर से जारी रखा। आरसीबी के लिए यह भाग्यशाली दिन है। चेन्नई और आरसीबी के बीच इस सीजन का पहला मैच खेला गया था। दोनों टीमों ने एक-दूसरे के खिलाफ अंतिम मैच खेलकर लीग चरण में अपना अभियान समाप्त कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications