I love Rohit Sharma..., पति की हुई जमकर कुटाई, फिर भी पत्नी ने लुटाया 'हिटमैन' पर प्यार
T20 World Cup 2024 Rohit Sharma: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा सुपर 8 के आखिरी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कमाल की बल्लेबाजी की। सेमीफाइनल से ठीक पहले रोहित शर्मा का फॉर्म में आना भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर है। रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 41 गेंद में 92 रनों की पारी खेली। रोहित ने अपनी पारी की बदौलत टीम इंडिया को 200 के पार पहुंचाया। इस पारी के दौरान रोहित शर्मा ने 8 छक्के भी लगाए।
एक ही ओवर में जड़ दिए 29 रन
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के एक ओवर में रोहित शर्मा ने चार छक्के और एक चौका जड़ा। इस ओवर से कुल 29 रन आए। रोहित शर्मा की बल्लेबाजी को देखकर क्रिकेट के दिग्गज काफी प्रभावित नजर आ रहे हैं। वह लगातार रोहित शर्मा की तारीफ कर रहे हैं। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में भारत को हरा दिया था।

मिचेल स्टार्क की वाइफ ने कही यह बात
रोहित शर्मा की इस पारी को भारत की तरफ से बदला के रूप में देखा जा रहा है। रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अलग ही अंदाज में बल्लेबाजी की और टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया। जहां से ऑस्ट्रेलिया के लिए चेज करना मुश्किल भरा काम रहा। रोहित शर्मा की बल्लेबाजी को देखकर ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट और मिचेल स्टार्क की वाइफ एलिसा हिली ने भी अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर की है।
आई लव वॉचिंग रोहित शर्मा बैटिंग
रोहित शर्मा शर्मा ने मिचेल स्टार्क की गेंदबाजी की जमकर धुनाई की। दूसरी तरफ मिचेल स्टार्क की वाइफ भी हिटमैन की बल्लेबाजी को एंजॉय करते हुए नजर आईं। एलिसा हिली ने रोहित शर्मा को अपना पसंदीदा खिलाड़ी बताया। उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा जिस तरीके से क्लीन स्ट्राइक करते हैं। वह काबिले तारीफ है। हिली ने कहा कि उन्हें रोहित शर्मा की बल्लेबाजी देखना बेहद ही पसंद है....उन्होंने आई लव वॉचिंग रोहित शर्मा बैटिंग....।
स्टार्क की तरह एलिसा हिली ने भी क्रिकेट में काफी नाम कमाया है। उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज की है। एलिसा हिली वूमेंस प्रीमियर लीग यानी महिला आईपीएल में भी हिस्सा लेती हैं। वह यूपी वॉरियर्स टीम की कप्तानी करते हुए नजर आती हैं।












Click it and Unblock the Notifications