बाउंसर कर गई कीपर और बाउंड्री को पार, फिर भी अंपायर ने नहीं दिया छक्का, क्यों 5 रन देने का सुनाया फैसला?
क्रिकेट में आपने कई तरह के छक्के देखे होंगे लेकिन कनाडा सुपर 60 के सेमीफाइनल में ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने कुछ सेकंड के लिए खिलाड़ियों और कमेंटेटर्स को भी हैरान कर दिया। गेंद बल्ले से लगी तक नहीं, विकेटकीपर के ऊपर से सीधे बाउंड्री के बाहर चली गई।
देखने में यह पूरा मामला छक्के जैसा था लेकिन स्कोरबोर्ड पर सिर्फ 5 रन जुड़े। यह अजीबोगरीब घटना टोरंटो सिक्सर्स और मिसाउगा मास्टर्स के बीच खेले गए सेमीफाइनल में हुई। मास्टर्स के तेज गेंदबाज अली खान के सामने टोरंटो के कप्तान किरोन पोलार्ड बल्लेबाजी कर रहे थे।

पोलार्ड जैसे लंबे खिलाड़ी के ऊपर से गई गेंद
पारी के 9वें ओवर में अली खान ने पोलार्ड को एक तेज और काफी ऊंची बाउंसर डाली। गेंद इतनी ऊपर उठी कि पोलार्ड उसे खेलने की स्थिति में ही नहीं थे। गेंद बल्लेबाज के ऊपर से निकलकर विकेटकीपर के भी ऊपर चली गई। इसके बाद जो हुआ, वह और भी हैरान करने वाला था। गेंद सीधे बाउंड्री के बाहर जा गिरी। मैदान में मौजूद लोगों को लगा कि पोलार्ड के खाते में छक्का जुड़ गया है।
पोलार्ड ने गेंद को खेला तक नहीं था इस वजह से अंपायर ने हवा में हाथ लहराते हुए इसे वाइड दे दिया और चौका मानते हुए पांच रन टीम के स्कोर में जोड़ दिए। हालांकि सोशल मीडिया पर लोग इसे छक्का ही मान रहे हैं।
क्यों दिया गया सिर्फ चौका और वाइड
यहां क्रिकेट का एक अहम नियम सामने आता है। गेंद के बाउंड्री के बाहर जाने भर से उसे छक्का नहीं माना जाता। छक्का तभी होता है जब गेंद बल्ले से लगकर बाउंड्री के बाहर जाए। इस मामले में पोलार्ड के बल्ले का गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ था। इसलिए इसे छक्का नहीं दिया जा सकता था।
🚨 MAYBE FIRST TIME IN CRICKET HISTORY 🚨Ali Khan bowls a bouncer, and the ball goes for a SIX 😳That's a Wide + Six, possibly the first time this has happened in cricket history 😂A must watch 👇🏻 https://t.co/6QACwUgT2T
— Richard Kettlebourogh Fans (@RichKettle07) October 5, 2026
इस घटना ने टूर्नामेंट के मैदान की छोटी बाउंड्री को लेकर भी चर्चा शुरू कर दी। सामान्य तौर पर इतनी ऊंची बाउंसर के विकेटकीपर के ऊपर से निकलकर बाउंड्री पार करने की संभावना कम होती है। इस गेंद ने आसानी से बाउंड्री की रस्सी को क्रॉस कर दिया। इस गेंद के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
