10 करोड़ मिलते ही इस खूंखार गेंदबाज ने मचाई तबाही, दर्द से तड़पता हुआ नीचे गिरा बल्लेबाज

IPL 2024 Spencer Johnson: ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन इन दिनों जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। स्पेंसर जॉनसन को गुजरात टाइटंस ने आईपीएल ऑक्शन में 10 करोड़ रुपये में खरीदा है। स्पेंसर जॉनसन भारत के खिलाफ टी-20 मुकाबले में डेब्यू कर चुके हैं। इन दिनों वह बिग बैश लीग में अपनी गेंदबाजी से कमाल कर रहे हैं।

स्पेंसर जॉनसन ने किया कमाल: ब्रिसबेन हीट और सिडनी थंडर्स के बीच बिग बैश लीग में खेले गए मैच में स्पेंसर जॉनसन ने बेहद खतरनाक गेंदबाजी की। इस मुकाबले में स्पेंसर जॉनसन ने 4 ओवर के स्पैल में 24 रन खर्च कर दो बड़े विकेट चटकाए। स्पेंसर जॉनसन के इस दमदार गेंदबाजी की बदौलत ब्रिसबेन हीट ने 15 रन से मुकाबले को अपने नाम किया।

Spencer Johnson 1

चोटिल हुआ बल्लेबाज: सिडनी थंडर्स की तरफ से खेलने वाले एलेक्स हेल्स स्पेंसर जॉनसन की गेंद पर चोटिल हो गए। दरअसल. स्पेंसर की एक गेंद जाकर एलेक्स के शरीर से टकरा गई। जॉनसन की तेज गेंद एलेक्स हेल्स के पेट के निचले हिस्से ग्रोइन एरिया में जाकर लगी। जिसके बाद वह दर्द से छटपटा उठे। जिसके बाद एलेक्स हेल्स वहीं मैदान पर लेट गए। स्पेंसर जॉनसन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

नीलामी में मिले 10 करोड़: आईपीएल 2024 के लिए हुई मिनी ऑक्शन में स्पेंसर जॉनसन को खरीदने के लिए दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच लंबे समय तक बीडिंग वार देखने को मिली थी। अंत में गुजरात टाइटंस ने 10 करोड़ रुपय़े की भारी भरकम रकम खर्च कर सस्पेंसर जॉनसन को अपने साथ जोड़ा।

वहीं मैच की बात करें तो ब्रिसबेन में खेले गए इस मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए ब्रिसबेन हिट्स ने 17.4 ओवर में 172 रन बनाए। जिसके जवाब में सिडनी थंडर्स की टीम भी 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 157 रन ही बना सकी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+