पिता ने दी थी चपरासी या कॉन्स्टेबल बनने की सलाह, आज करोड़ों के मालिक हैं बिहार के आकाश दीप
Akash Deep Net Worth: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए पिछले कुछ सालों में बिहार के कई खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन किया है। इस लिस्ट में बिहार के सासाराम से निकलकर टीम इंडिया के लिए मैच विनिंग परफॉर्मेंस करने वाले आकाश दीप का नाम भी शामिल है। एजबेस्टन टेस्ट में आकाश दीप ने दोनों पारियों में मिलाकर 10 विकेट लेकर इतिहास रच दिया। आकाश दीप के प्रदर्शन के दम पर भारत ने जीत दर्ज करने में सफलता हासिल की।
इंग्लैंड में ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय (Akash Deep Net Worth)
जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में मिले मौके को आकाशदीप ने दोनों हाथों से थाम लिया और पहली पारी में 4 व दूसरी पारी में 6 विकेट लेकर कुल 10 विकेट झटक डाले। आकाशदीप इंग्लैंड की ज़मीन पर एक टेस्ट में 10 विकेट लेने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय गेंदबाज़ बने। इससे पहले चेतन शर्मा ने 1986 में बर्मिंघम में यह कारनामा किया था। भारत ने इस मैच में इंग्लैंड को 336 रन से हराया, जो वहां भारत की सबसे बड़ी टेस्ट जीत भी बनी। ओवल टेस्ट में आकाश दीप ने इंग्लैंड के गेंदबाजों की धुनाई करने का जिम्मा लिया, नाईट वॉचमैन के रूप में आकर दूसरी पारी में भारत को उन्होंने बल्ले से सहयोग दिया। घरेलू क्रिकेट में बैटिंग का थोड़ा अनुभव उन्होंने ओवल में झोंक दिया।

पिता ने दी थी चपरासी बनने की सलाह
आकाशदीप ने इस शानदार प्रदर्शन को कैंसर से जूझ रही अपनी बहन को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि जब भी गेंद हाथ में लेता हूं, सबसे पहले बहन का चेहरा सामने आता है। यह जीत आपके लिए है। पिता ने एक समय आकाश को चपरासी या सिपाही बनने की सलाह दी थी। लेकिन बेटे ने गेंद थाम लिया। पिता की मृत्यु और घर की जिम्मेदारी ने उन्हें मजबूर कर दिया कि वो क्रिकेट से दूर हो जाएं। लेकिन उन्होंने दुर्गापुर में टेनिस बॉल क्रिकेट खेलकर महीने का खर्च निकाला और फिर बंगाल की ओर रुख किया। वहीं से करियर ने रफ्तार पकड़ी।
करोड़ों के मालिक हैं आकाश दीप
आईपीएल 2021 में आकाश दीप को RCB ने मौका दिया और 2025 में लखनऊ सुपरजायंट्स ने 8 करोड़ रुपये में खरीदा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अब उनकी नेटवर्थ 40 करोड़ रुपये के करीब पहुंच चुकी है। वो बीसीसीआई के ग्रेड-सी खिलाड़ी हैं और ब्रांड एंडोर्समेंट से भी अच्छी कमाई करते हैं। कभी गांव की गलियों में छिपकर क्रिकेट खेलने वाले आकाश दीप आज देश के हीरो बन गए हैं। इस जीत के बाद उनके गांव में जश्न मनाया गया।












Click it and Unblock the Notifications