IPL Auction 2025: बिहार के लाल ने किया धमाल, लगाई ऐसी छलांग कि प्रीति जिंटा हैरान, मिली 40 गुना ज्यादा रकम

IPL Auction 2025: आईपीएल नीलामी में पंजाब किंग्स ने हर टीम की बोली में कुछ न कुछ समस्या खड़ी की है। पिछले सीजन आरसीबी के साथ शामिल एक खिलाड़ी को खरीदने के लिए पंजाब किंग्स ने दिलचस्पी दिखाई थी लेकिन सफलता हासिल नहीं हुई और प्लेयर लखनऊ के पास चला गया।

आरसीबी में शामिल आकाश दीप को लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीदा है। रातोंरात उनकी किस्मत बदल गई है। आकाश दीप की पिछले साल और इस साल की प्राइस में काफी ज्यादा अंतर है। पिछले आईपीएल से लेकर अब तक चीजें काफी बदल गई हैं।

akash deep

आरसीबी में उनको जितने पैसे मिला करते थे, उससे 40 गुना ज्यादा रकम में लखनऊ सुपर जायंट्स से मिले हैं। संजीव गोयनका ने पंजाब के साथ चले बिड वॉर में उनको खरीद लिया। गोयनका ने आकाश दीप के लिए नियमित बोली लगाना जारी रखा और अंत में लखनऊ ने उनको 8 करोड़ रुपये की बड़ी रकम के साथ टीम में शामिल कर लिया।

साल भर पहले तक आकाश दीप की बेस प्राइस महज 20 लाख रुपये थी और कुछ ही समय में वह करोड़ों के मालिक बन गए। यह सब भारतीय टीम में डेब्यू करने के कारण हुआ है। बिहार के देहरी से आने वाले आकाश दीप घरेलू क्रिकेट बंगाल की तरफ से खेलते हैं।

इसी साल फरवरी में रांची टेस्ट के दौरान इंग्लैंड के खिलाफ आकाश दीप ने टीम इंडिया के लिए अपना डेब्यू किया था। वह टेस्ट क्रिकेट में अब तक पांच मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने कुल 10 विकेट अपने नाम किये हैं। आईपीएल में वह कुल आठ मैच खेल चुके हैं। यहाँ उनका सिक्का नहीं चल पाया। वह महज 7 विकेट अपने नाम कर पाए।

लखनऊ सुपर जायंट्स शायद आकाश दीप को खरीदने के लिए रुकी हुई थी और उनका नाम आते ही बिड वॉर में अपना पूरा जोर लगाते हुए पंजाब को पछाड़ दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+