WTC Final 2023: आईपीएल के बाद टेस्ट में अजिंक्य रहाणे ने किया कमाल, फैंस ने दिए कुछ ऐसे रिएक्शन
WTC Final 2023: इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच लंदन के ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। मैच के तीसरे दिन टीम इंडिया के लिए अजिंक्य रहाणे ने कमाल का प्रदर्शन किया है।

WTC Final 2023: किसी को उम्मीद नहीं थी कि अब अजिंक्य रहाणे को टेस्ट टीम में जगह मिलेगी, लेकिन उन्होंने अपने प्रदर्शन के दम पर न सिर्फ टीम में जगह बनाई बल्कि सभी को हैरान भी कर दिया। रहाणे ने पहले रणजी ट्रॉफी में कमाल का प्रदर्शन किया और फिर आईपीएल 2023 में धमाल की बल्लेबाजी की और अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में टीम इंडिया का भरोसा जीत लिया। रहाणे के प्रदर्शन के लिए फैंस ने शानदार रिएक्शन दिए हैं।
रहाणे ने जड़ा शानदार अर्धशतक
लंच ब्रेक के बाद सभी की निगाह अजिंक्य रहाणे पर टिकी हुई थीं। अजिंक्य रहाणे ने भी दमदार प्रदर्शन करते हुए न सिर्फ शानदार अर्धशतक लगाया। बल्कि अपने शतक से थोड़ा सा चूक गए। रहाणे 129 गेंद में 89 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और एक छक्का लगाया।
टेस्ट क्रिकेट में रहाणे ने पूरे किए 5 हजार रन
टेस्ट क्रिकेट में रहाणे ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए एक एक बड़ी उपलब्धि भी अपने नाम कर ली। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में टेस्ट क्रिकेट में अपने पांच हजार रन पूरे कर लिए हैं। रहाणे ने टेस्ट क्रिकेट के 83 मुकाबलों की 141 पारी खेलकर सभी का भरोसा जीत लिया।
रणजी और आईपीएल के बाद टेस्ट में किया कमाल का प्रदर्शन
रहाणे को टेस्ट टीम में ऐसे ही जगह नहीं मिली है। उन्होंने पहले रणजी ट्रॉफी में कमाल का प्रदर्शन किया और फिर आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए जो बल्लेबाजी की उसने सभी को हैरान कर दिया है। इन दोनों प्रदर्शन के दम पर उन्होंने टेस्ट टीम में जगह बनाई है। टीम इंडिया के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के बाद बीसीसीआई ने उन पर भरोसा जताया, जिस पर रहाणे आज खरे उतरे हैं।
ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग इलेवन
पैट कमिंस (कप्तान), डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लेबुस्चगने, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, कैमरन ग्रीन, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड।
भारत प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।












Click it and Unblock the Notifications