टेंबा बावुमा से छीनी दक्षिण अफ्रीका टी20 टीम की कप्तानी, वेस्टइंडीज सीरीज के लिए एडन मार्क्रम होंगे नए कप्तान
25 मार्च से वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू होने वाली घरेलू टी20 सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका ने एडन मार्क्रम को टी20 टीम का नया कप्तान घोषित किया है। टेंबा बावूमा को ड्रॉप कर दिया गया है।

हाल ही में आईपीएल की सनराइजर्स हैदराबाद टीम के कप्तान नियुक्त किए गए एडन मार्क्रम को दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने टी20 टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है। बोर्ड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज के लिए टीम घोषित की है, जिसका कप्तान मार्क्रम को बनाया गया है। वहीं टीम के रेग्युलर कप्तान टेम्बा बावुमा को टीम से ही ड्रॉप कर दिया गया है। आपको बता दें कि एडन मार्क्रम को हाल ही में सनराइजर्स हैदराबाद का भी कप्तान नियुक्त किया गया था।
जेपी डुमिनी नए कोच नियुक्त
दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए कप्तान को बदलने के अलावा सपोर्टिंग स्टाफ में भी बदलाव किया है। पूर्व क्रिकेटर जेपी डुमिनी को बल्लेबाजी कोच और रोरी क्लेनवेल्ट को व्हाइट-बॉल सेट-अप में गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है। क्लेनवेल्ट को सिर्फ विंडीज सीरीज के लिए ही यह जिम्मेदारी दी गई है। आपको बता दें कि दक्षिण अफ्रीका इस महीने के अंत में वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज खेलेगी। इस सीरीज की शुरुआत 25 मार्च से होगी।
एडन मार्क्रम ने SA20 में अपनी टीम को बनाया चैंपियन
आपको बता दें कि दक्षिण अफ्रीका टी20 टीम के नए कप्तान एडन मार्क्रम को हाल ही में आईपीएल 2023 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद का कप्तान नियुक्त किया गया था। मार्क्रम ने हाल ही में सनराइजर्स ईस्टर्न केप को उद्घाटन SA20 खिताब दिलाया और वो अंडर -19 स्तर पर दक्षिण अफ्रीका का नेतृत्व भी कर चुके हैं। वहां उनकी कप्तानी में अफ्रीकी टीम खिताब जीतने में कामयाब रही थी।
वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम
एडन मार्क्रम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, ब्योर्न फोर्टुइन, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जानसन, हेनरिक क्लासेन, सिसंडा मगाला, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिच नोर्ट्जे, वेन पार्नेल, कगिसो रबाडा, रेली रोसौव, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स।
दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल
25 मार्च - पहला टी20- सेंचुरियन में
26 मार्च - दूसरा टी20 - सेंचुरियन में
28 मार्च - तीसरा टी20 - जोहानिसबर्ग में












Click it and Unblock the Notifications