IND vs AUS: नागपुर नहीं सीधे हैदराबाद जाना चाहते थे अक्षर पटेल, Chahal TV पर किया मजेदार खुलासा
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार को विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, नागपुर में खेला गया। आउटफील्ड गीली होने के चलते टॉस में देरी हुई।
नई दिल्ली, 24 सितंबर: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार को विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, नागपुर में खेला गया। आउटफील्ड गीली होने के चलते टॉस में देरी हुई। ऐसे में यह मैच 8-8 ओवर का हुआ। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट के नुकसान पर 90 रन बनाए। जवाब में भारत ने 7.2 ओवर में 4 विकेट के खोकर 92 रन बनाए और 6 विकेट से मैच को जीत लिया। इसके साथ भारत ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। तीसरा और आखिरी टी20 रविवार को हैदराबाद में खेला जाएगा।

अब तक झटके पांच विकेट
अक्षर पटेल इस सीरीज के पहले दोनों मैचों में शानदार लय में नजर आए हैं। उन्होंने अब तक 6 ओवर में 5 विकेट चटकाए हैं और इस दौरान स्पिनर काफी किफायती भी रहे। मैच के बाद युजवेंद्र चहल ने अक्षर पटेल से उनकी गेंदबाजी को लेकर बातचीत की। चहल ने सबसे पहले अक्षर से जर्नी के बारे में पूछा कि क्या उन्हें लग रहा था कि आज ग्राउंड पर पहुंच जाएंगे। इस पर बापू ने कहा कि जिस तरह से आगे और पीछे ट्रॉफिक दिख रहा था, मुझे नहीं लगा रहा था कि हम आज पहुंचेंगे स्टेडियम पर। बीच में बोर्ड भी देखा था मैंने नागपुर और हैदराबाद वाला। मैंने बोला था सीधा हैदराबाद ही चलते हैं हम।

गेंदबाजों को मदद नहीं थी
चहल टीवी पर अक्षर ने कहा, बस में काफी मस्ती की हम लोगों ने। चहल ने पूछा कि हम पहला मैच हार गए लेकिन आपने शानदार बॉलिंग की, इस बारे में कुछ बताइए। इस पर अक्षर ने कहा, हम स्पिनर मीटिंग में बात करते हैं और प्लानिंग करते हैं। लेकिन मुझे लगता है कि मैं पहले किंग्स 11 पंजाब के साथ भी खेला हुआ था, मोहली में मुझे इसका फायदा मिला। उस मैदान पर बॉलिंग करने का मुझे काफी आइडिया था। जब मैंने पहला बॉल किया तो पता चल रहा था कि गेंदबाजों के लिए विकेट से इतना मदद है नहीं इसलिए मैंने विकेट टू विकेट गेंदबाजी की।
From traffic blues to bowling plans to @yuzi_chahal coining a new nickname for @akshar2026. 😎 👌
This edition of Chahal TV following the second #INDvAUS T20I has it all. 👍 👍 - By @RajalAroraFull interview 🎥 🔽 #TeamIndia https://t.co/2Y2DMOy5Tg pic.twitter.com/0XkmWqDIDJ— BCCI (@BCCI) September 24, 2022

आपको ब्रेव होना पड़ेगा
अक्षर ने कहा कि जैसे-जैसे गेम बढ़ता गया मैं देख रहा था कि बल्लेबाज कहां मारना चाहता है, उस हिसाब से मैंने गेंदबाजी की। दूसरे टी20 को लेकर चहल ने पूछा कि हम काफी देर से इंतजार कर रहे थे कि मैच होगा या नहीं। 8 ओवर कहा मैच हुआ, आपने दूसरा ओवर किया और अपने पहले ही ओवर में विकेट दिलाया, आपका क्या माइंडसेट था? अक्षर ने कहां कि जब हम ड्रेसिंग रूम में रहते हैं तो हम स्विच ऑन रहते हैं क्योंकि हमें भी पता है कि छोटा मैच खेलना होगा। जब छोटा मैच होता है तो आपको पता ही है कि बल्लेबाज आपको हर गेंद पर टारगेट करेगा। उस टाइम पर आपको ब्रेव होना बहुत जरूरी है। आप अपनी लाइन लेंथ पर गेंदबाजी करें। अच्छी बॉल पर भले ही रन पड़ जाएं पर आपको अपने प्लान से हटना नहीं है। मैं स्टंप टू स्टंप बॉलिंग कर रहा था।












Click it and Unblock the Notifications