Team India Schedule: वर्ल्ड कप के बाद इन टीमों से भिड़ेगी भारतीय टीम, BCCI ने किया ऐलान, शेड्यूल जारी
Team India Schedule 2024: टी-20 वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद भारतीय टीम बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज खेलने वाली है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने 20 जून को इस बात की घोषणा कर दी है। 20 जून यानी गुरुवार को बीसीसीआई ने भारतीय टीम के आने वाले मुकाबले का शेड्यूल जारी कर दिया है।
बांग्लादेश से होगा सामना
बीसीसीआई द्वारा जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की टीमें भारत के दौरे पर आने वाली है। साल 2024 के सितंबर से लेकर अक्टूबर तक बांग्लादेश की टीम भारत के दौरे पर रहेगी। इस दौरान बांग्लादेश और भारत के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आयोजन किया जाएगा। वहीं टेस्ट सीरीज के बाद दोनों देशों के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज भी खेली जाएगी। भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच 19 सितंबर से चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत दौरे पर आएगी न्यूजीलैंड
बांग्लादेश के बाद न्यूजीलैंड की टीम भारत दौरे पर आएगी। अक्टूबर से लेकर नवंबर तक न्यूजीलैंड और भारत के बीच टेस्ट मैच खेले जाएंगे। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज होना है। इस सीरीज का पहला मुकाबला 16 अक्टूबर से बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं दोनों ही देश के बीच दूसरा मैच 24 अक्टूबर को पुणे के मैदान पर होगा।
इंग्लैंड से होगी टक्कर
बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बाद अगले साल यानी साल 2025 में इंग्लैंड की टीम भारतीय दौरे पर आएगी। इस दौरान इंग्लैंड और भारत के बीच पांच टी-20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। टी-20 मैच के अलावा दोनों ही देश के बीच तीन वनडे मैच भी खेले जाएंगे।
जिम्बाब्वे से होगी भिड़ंत
टी-20 वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद में भारतीय टीम का शेड्यूल काफी बिजी रहने वाला है। भारतीय टीम को टी-20 वर्ल्ड कप के बाद जुलाई से दिसंबर के दौरान टी-20 और तीन वनडे मुकाबले खेलने हैं। टी-20 वर्ल्ड कप के बाद भारतीय टीम जिम्बाब्वे दौरे पर जाएगी। जिसका शेड्यूल पहले ही जारी कर दिया गया था। जिम्बाब्वे और भारत के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी।
बांग्लादेश का भारत दौरा
टेस्ट सीरीज
पहला टेस्ट- 19-23 सितंबर 2024, चेन्नई
दूसरा टेस्ट- 27 सितंबर से 1 अक्टूबर 2024, कानपुर
टी20 सीरीज
पहला टी20- 6 अक्टूबर 2024, धर्मशाला
दूसरा टी20- 9 अक्टूबर 2024, दिल्ली
तीसरा टी20- 12 अक्टूबर 2024, हैदराबाद
न्यूजीलैंड का भारत दौरा
टेस्ट सीरीज
पहला टेस्ट- 16-20 अक्टूबर 2024, बेंगलुरू
दूसरा टेस्ट- 24-28 अक्टूबर 2024, पुणे
तीसरा टेस्ट- 1-5 नवंबर 2024, मुंबई
इंग्लैंड का भारत दौरा
टी20 सीरीज
पहला टी20 - 22 जनवरी 2025, चेन्नई
दूसरा टी20 - 25 जनवरी 2025, कोलकाता
तीसरा टी20 - 28 जनवरी 2025, राजकोट
चौथा टी20 - 31 जनवरी 2025, पुणे
पांचवां टी20- 2 फरवरी 2025, मुंबई
वनडे सीरीज
पहला वनडे - 6 फरवरी 2025, नागपुर
दूसरा वनडे - 9 फरवरी 2025, कटक
तीसरा वनडे - 12 फरवरी 2025, अहमदाबाद












Click it and Unblock the Notifications