IPL Auction में 17.5 करोड़ मिलते ही खतरनाक हुआ यह खिलाड़ी, मैदान पर उतरते ही किया बड़ा धमाका

Australia vs South Africa, 2nd Test: आईपीएल नीलामी में सैम करन के बाद दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी रहे कैमरन ग्रीन ने कमाल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में पहली बार विकेट झटके हैं।

Cameron Green

Australia vs South Africa, 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच शुरू हो चुका है। दूसरे टेस्ट के पहले दिन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने धमाकेदार प्रदर्शन किया। मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने दक्षिण अफ्रीका की टीम को 189 रनों पर ऑलआउट कर दिया। इसके जवाब में दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने एक विकेट खोकर 45 रन बना लिए हैं।

कैमरन ग्रीन ने झटके पांच विकेट

आईपीएल ऑक्शन में कैमरन ग्रीन को मुंबई इंडियंस ने 17 करोड़ 50 लाख की भारी भरकम रकम देकर खरीदा था। कैमरन ग्रीन ने ऑक्शन के बाद मैदान पर उतरते ही अपना जलवा बिखेर दिया है। अपने टेस्ट करियर में कैमरन ग्रीन ने पहली बार एक पारी में पांच विकेट झटकने में कामयाबी हासिल की है। कैमरन ग्रीन ने अफ्रीकी बल्लेबाजों को पहले टेस्ट में बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया। ग्रीन की दमदार गेंदबाजी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने इस मुकाबले में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है।

दमदार गेंदबाजी से जीता फैंस का दिल

कैमरन ग्रीन ने मैच में 10.4 ओवर में महज 27 रन खर्च कर पांच विकेट अपने नाम किया। टेस्ट करियर में यह पहला मौका है जब एक पारी में उन्होंने पांच विकेट लिए हैं। ग्रीन की इस प्रदर्शन को देखकर मुंबई इंडियंस की टीम भी काफी खुश होगी। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में ग्रीन ने गेंदबाजी डिपार्टमेंट में साथी खिलाड़ी मिचेल स्टार्क को भी पीछे छोड़ दिया है। मिचेल स्टार्क ने इस मैच में दो विकेट अपने नाम किए हैं।

दिल्ली और मुंबई के बीच खरीदने के लिए छिड़ी थी जंग

आईपीएल ऑक्शन 2023 में कैमरन ग्रीन को खरीदने के लिए दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली थी। दिल्ली की टीम ने ग्रीन के लिए 17 करोड़ 25 लाख तक की बोली लगाई थी। लेकिन वह इससे आगे नहीं बढ़ सके और अंत में मुंबई की टीम ने बाजी मार ली। कैमरन ग्रीन अब रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते दिखाई देंगे। कैमरन ग्रीन से टीम को खासी उम्मीदें होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+