चेतेश्वर पुजारा के बाद एक और भारतीय लेगा संन्यास? जल्दी हो सकती है घोषणा, कौन है यह दिग्गज?
चेतेश्वर पुजारा ने आज रिटायरमेंट के साथ अपने क्रिकेटिंग सफर पर विराम लगा दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बारे में जानकारी दी। फैन्स ने उनको आगे की यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी। पिछले छह महीने में ही काफी कुछ घटित हुआ है। टेस्ट क्रिकेट से कई लोगों ने संन्यास लिया है।
लिस्ट में पहला नाम रविचंद्रन अश्विन का है, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया दौरा बीच में छोड़ते हुए खेल को अलविदा कह दिया था। इसके बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने रिटायरमेंट लिया और अब इस सूची में चेतेश्वर पुजारा का नाम भी शामिल हो गया है।

पुजारा के बाद एक और खिलाड़ी लाइन में दिखाई दे रहा है। वह कोई और नहीं बल्कि मिडिल ऑर्डर में भारत के लिए खेल चुके अजिंक्य रहाणे हैं। उनके ग्रुप के सभी प्लेयर्स खेल को अलविदा कह चुके हैं। लिहाजा अजिंक्य रहाणे भी अब शायद रिटायरमेंट की तरफ हैं।
हाल ही में रहाणे ने मुंबई क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। इससे कयास लग रहे हैं कि शायद वह रिटायरमेंट का फैसला ले सकते हैं। इसके अलावा दिलीप ट्रॉफी में वेस्ट जॉन की टीम में भी उनको नहीं रखा गया है। पुजारा को भी इस टीम में शामिल नहीं किया गया था। स्थिति वही दिख रही है और रहाणे खेल को अलविदा कहने का निर्णय ले सकते हैं।
पुजारा को मालूम था कि अब टीम इंडिया में वापसी नहीं होनी है, इस वजह से उन्होंने अपने बूट टांगने का फैसला लिया। रहाणे हाल ही में केकेआर के लिए आईपीएल में कप्तानी कर रहे थे लेकिन घरेलू क्रिकेट से वह दूर हैं। ऐसा लग रहा है कि वह दिन अब दूर नहीं है, जब रहाणे भी अपने रिटायरमेंट की घोषणा कर देंगे। उनके सभी साथी संन्यास ले चुके हैं।
अजिंक्य रहाणे ने टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए 85 मैच खेले और 5077 रन बनाए हैं, इसके अलावा एकदिवसीय क्रिकेट में उन्होंने 90 मैचों में 2962 रन बनाए और टी20 में 20 मुकाबले खेलकर 375 रन बनाए हैं।












Click it and Unblock the Notifications