अफरीदी के बाद इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने की भारत के खिलाफ बकवास, जानिए कौन है यह फ्लॉप खिलाड़ी
भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन ने जिस तरह 2019 के बालाकोट सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान के दांत खट्टे किये थे, उसे अभी तक पाकिस्तानी भूला नहीं पा रहे हैं। क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने इस घटना के बाद विंग कमांडर को चाय पिलाने को लेकर मजाक बनाया था।
शाहिद अफरीदी की बकवास समाप्त होने के बाद अब एक और नया नाम मैदान में आ गया है। इस पाकिस्तानी ने भी सोशल मीडिया पर फ़ालतू बातों को जमकर लिखना शुरू किया है। जुनैद खान इस क्रिकेटर का नाम है और एक्स पर एक पुराना वीडियो पोस्ट किया है।

इसमें भारत को फिर से ट्रोल करने का प्रयास किया गया है। चाय का जिक्र यहाँ भी है और अटारी बॉर्डर पर अपनी पुरानी विजिट का वीडियो शेयर करते हुए जुनैद खान ने पाकिस्तान को जिंदाबाद बताया है। हालांकि सोशल मीडिया पर भारतीय फैन्स भी मुस्तैद रहते हैं।
भारतीयों ने तुरंत इस खिलाड़ी को आइना दिखाया और जमकर ट्रोल कर दिया। कई लोग ऐसे भी थे जिन्होंने आटे और चावल की व्यवस्था करने की बात कही और पाकिस्तान को भिखारी मुल्क कहा। जुनैद खान ने इस तरह की हरकतें पिछले कुछ दिनों से की है। भारत और भारतीय सेना को ट्रोल करने के प्रयास में यह खिलाड़ी खुद ट्रोल हो रहा है।
पिछले दिनों शाहिद अफरीदी ने भी कुछ ऐसा ही किया था। इसके बाद भारतीयों ने अफरीदी का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें पाकिस्तानी लोग ही उनको एयरपोर्ट पर पीट रहे थे। यह साल 2012 की घटना थी। जुनैद खान, अफरीदी या अन्य कोई पाकिस्तानी सेलिब्रिटी सोशल मीडिया पर भारतीय सेना या भारत को ट्रोल आईएसआई के इशारे पर करते हैं।
ट्रोल बनकर बकवास करने वाले जुनैद खान ने पाकिस्तान के लिए ज्यादा मैच नहीं खेले हैं। जुनैद ने 22 टेस्ट मैचों में कुल 71 विकेट झटके। इसके अलावा 76 एकदिवसीय मैचों में 110 विकेट अपने नाम किये और 9 टी20 मैचों में 8 विकेट अपने नाम किये।












Click it and Unblock the Notifications