AFG vs SL: अफगानिस्तान या श्रीलंका जानिए किसका पलड़ा भारी, ऐसे देख सकेंगे लाइव, जानें संभावित प्लेइंग 11
Afghanistan vs Sri Lanka, 6th Match, Group B: एशिया कप के छठे मैच में श्रीलंका के खिलाफ अफगानिस्तान की कोशिश जीत हासिल करने की होगी। बांग्लादेश के खिलाफ हार झेलने वाली अफगानिस्तान की टीम के लिए यह मैच करो या मरो का होने वाला है। अफगानिस्तान को सुपर फोर में पहुंचने के लिए इस मुकाबले को बड़े अंतर से जीतना होगा। दूसरी तरफ श्रीलंका की कोशिश भी जीत हासिल करने की होगी।
जानिए किसका पलड़ा भारी: दोनों टीमों की बात करें तो अफगानिस्तान के खिलाफ श्रीलंका का पलड़ा भारी दिखाई पड़ता है। हेड टू हेड की बात करें तो श्रीलंका और अफगानिस्तान वनडे में अब तक एक दूसरे से 10 मैचों में भिड़ीं है। इन 10 मैचों में श्रीलंका ने 6 मैच जीते जबकि अफगानिस्तान 3 मैचों में जीत दर्ज करने में सफल रही है। आंकड़ों को देखते हुए इस मुकाबले में भी श्रीलंका का पलड़ा भारी दिखाई पड़ रहा है।

बांग्लादेश को 5 विकेट हराया: श्रीलंका ने एशिया कप के अपने पहले मैच में बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया था। जबकि अफगानिस्तान की टीम अपने पहले मैच में बांग्लादेश से हार गई थी। एशिया कप के वनडे फॉर्मेट में अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच अब तक दो मैच हुए। एक में अफगानिस्तान और एक में श्रीलंका को जीत मिली। अफगानिस्तान को एशिया कप में बने रहने के लिए श्रीलंका को बड़े अंतर से हराना होगा।
ऐसे देख सकते हैं लाइव: अफगानिस्तान और श्रीलंका एशिया कप मैच भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर 2:30 बजे होगा। इस मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर किया जाएगा। वहीं, फ्री डीटीएच इस्तेमाल करने वाले दर्शक डीडी स्पोर्ट्स पर मैच देख सकेंगे। जबकि डिज्नी+हॉटस्टार एप पर मोबाइल के जरिए फ्री में मैच का आनंद उठाया जा सकता है।
अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), रहमत शाह, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, राशिद खान, करीम जनत, फजल हक फारूकी, मुजीब उर रहमान और गुलबदीन नैब।
श्रीलंका की संभावित प्लेइंग इलेवन: दसुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असालंका, धनंजय डी सिल्वा, दुनिथ वेलाल्गे, महीश तीक्षणा, मथीश पथिराना और कसुन रजिथा।












Click it and Unblock the Notifications