AFG vs NZ: अफगानिस्तान-न्यूजीलैंड टेस्ट के दूसरे दिन का खेल रद्द, भारत की हो रही बेइज्जती का जिम्मेदार कौन

Afghanistan vs New Zealand: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली बार अफगानिस्तान की टीम टेस्ट खेलने वाली है लेकिन लगातार दूसरे दिन मुकाबला शुरू नहीं हुआ। गीले आउटफील्ड की वजह से आज दूसरे दिन भी टॉस नहीं हुआ और खेल रद्द कर दिया गया। अंपायरों ने अंतिम निरीक्षण करने के बाद खेल रद्द करने की घोषणा की।

ग्रेटर नोएडा के स्टेडियम की खराब व्यवस्थाओं के कारण भारत का जमकर मजाक बन रहा है। पड़ौसी मुल्क पाकिस्तान के लोग सोशल मीडिया पर खुशियाँ मना रहे हैं। क्रिकेट में भारत को वर्ल्ड का सुपर पावर माना जाता है और यहाँ एक से बढ़कर एक स्टेडियम हैं।

afg vs nz

ग्रेटर नोएडा का स्टेडियम अफगानिस्तान को क्यों दिया गया? यह एक बड़ा सवाल है। बीसीसीआई से सवाल किया जा रहा है कि जिस स्टेडियम को एक प्राइवेट लीग आयोजित कराने के बाद बैन कर दिया गया था, उसे ही आपने अफगानिस्तान को टेस्ट वेन्यू के रूप में क्यों दिया।

अफगानिस्तान ने भविष्य में अपने मुकाबले भारत में खेलने के लिए बोर्ड से अनुबंध किया है। इसके बाद नोएडा का स्टेडियम उनको दिया गया लेकिन यह टेस्ट खेलने लायाक तो बिलकुल नहीं है। ड्रेनेज की खराब व्यवस्था के चलते लगातार दूसरे दिन ग्राउंड को ठीक नहीं किया जा सका।

बीसीसीआई के ऊपर आरोप लग रहे हैं कि खराब स्टेडियम होने के कारण यह अफगानिस्तान को थमा दिया गया। हालांकि लखनऊ का इकाना स्टेडियम भी अफगानिस्तान को घरेलू स्टेडियम के रूप में दिया गया है लेकिन टेस्ट मैच नोएडा में ही आयोजित करने का फैसला लिया गया।

अगर को देश भारत में घरेलू स्टेडियम लेकर खेलता है, तो बीसीसीआई की भी पूरी जिम्मेदारी बनती है कि वे मदद करें। उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ को भी इसमें कुछ सहयोग करना चाहिए था। जब स्टेडियम अफगानिस्तान को देने का फैसला हो गया था, तो इसमें मौजूद कमियों को ठीक करना था।

यह बात सही है कि 2015 से लेकर 17 तक अफगानिस्तान का यही घरेलू मैदान था लेकिन यहाँ बात टेस्ट क्रिकेट की हो रही है। यहाँ एक बार भी टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला गया है। ऐसे में बीसीआई को सभी बातों को ध्यान में रखते हुए काम करना था। मामले पर भारतीय बोर्ड अभी मौन है और कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड लगातार परेशान हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+