AFG vs SL: वर्ल्ड कप से पहले श्रीलंका-अफगानिस्तान में टक्कर, वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान

Afghanistan Squad for SL Tour: वनडे वर्ल्ड कप से पहले अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी।

Afghanistan Squad for SL Tour

Afghanistan face Sri Lanka in three-match ODI series: आईपीएल के बाद श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का आयोजन किया जाना है। जून में होने वाली इस सीरीज को लेकर अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। दोनों देशों के लिए यह सीरीज काफी अहम साबित हो सकती है।

अगले महीने होगी सीरीज: अफगानिस्तान के कुछ प्रमुख खिलाड़ी इन दिनों भारत में आईपीएल खेल रहे हैं। केकेआर के लिए सलामी बल्लेबाजी की कमान संभालने वाले रहमानुल्लाह गुरबाज अफगानिस्तान के पॉपुलर बल्लेबाज हैं। इसके अलावा राशिद खान भी आईपीएल में अपनी गेंदबाजी से कहर मचाने का काम कर रहे हैं। राशिद खान, रहमानुल्लाह गुरबाज के अलावा नूर अहमद और फजलहक फारूकी भी आईपीएल का अहम हिस्सा हैं।

वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी शुरू: श्रीलंका और अफगानिस्तान दोनों टीम इस सीरीज के साथ अपने वर्ल्ड कप की तैयारियों को मजबूत करना चाहेंगे। इस साल अक्टूबर में भारत में वनडे वर्ल्ड कप खेला जाना है। अफगानिस्तान की टीम इस वर्ल्ड कप के लिए पहले ही क्वालफाई कर चुकी है। जबकि श्रीलंका को अभी क्वालिफायर मुकाबले खेलने होंगे।

युवा खिलाड़ियों को मिला मौका: श्रीलंका के खिलाफ अफगानिस्तान की टीम में कुछ युवा खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मीरवाइज अशरफ ने पहले ही कहा था कि वह आने वाले समय में अधिक से अधिक युवा खिलाड़ियों को टीम में मौका देने की कोशिश करेंगे।

हशमतुल्लाह शाहिदी होंगे कप्तान: अफगानिस्तान वनडे टीम का नेतृत्व हशमतुल्लाह शाहिदी करते हुए दिखाई देंगे। टीम के मिडल ऑर्डर बल्लेबाज रहमत शाह को उपकप्तान बनाया है। इस सीरीज की शुरुआत 2 जून से की जाएगी। जिसका आखिरी मुकाबला 7 जून को खेला जाएगा। फैंस की नजर इस सीरीज पर बनी रहेंगी। श्रीलंका के लिए ये काफी अहम सीरीज है।

वनडे सीरीज के लिए अफगानिस्तान की टीम: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमत शाह (उपकप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम ज़द्रन, रियाज़ हसन, नजीबुल्लाह ज़द्रान, मोहम्मद नबी, इकराम अलीखैल (विकेटकीपर), अज़मतुल्लाह उमरज़ई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, अब्दुल रहमान, फ़ज़ल हक फ़ारूक़ी, फ़रीद अहमद मलिक।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+