AFG vs BAN: राशिद खान ने रचा इतिहास, कप्तान रहते हुए बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, पहली बार हुआ ऐसा

AFG vs BAN 1st T20 Rashid Khan: अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। हाल ही में शारजाह में बांग्लादेश के खिलाफ पहले टी-20 मैच में अपनी टीम की हार के बावजूद उन्होंने क्रिकेट इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया। हालांकि अफ़गानिस्तान यह मैच चार विकेट से हार गया, राशिद ने 4 ओवर में सिर्फ 18 रन देकर 4 विकेट लेकर कई वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिए।

राशिद खान की जादुई गेंदबाजी (AFG vs BAN 1st T20 Rashid Khan)

बांग्लादेश जब 153 रनों का पीछा कर रहा था, तब राशिद ने अपनी जादुई गेंदबाजी से खेल का रुख पलटने की कगार पर ला दिया था। उनके स्पेल के दौरान बांग्लादेश ने सिर्फ 9 रन के भीतर 6 विकेट खो दिए थे। उन्होंने तंजीद हसन, सैफ हसन, जाकेर अली, और शमीम हुसैन के अहम विकेट लिए। हालांकि, उनके ओवर खत्म होने के बाद बांग्लादेश के निचले क्रम के बल्लेबाजों, नुरुल हसन और रिशाद हुसैन ने एक छोटी मगर तेज साझेदारी करके अपनी टीम को जीत दिला दी।

AFG vs BAN 1

कप्तान के तौर पर किया बड़ा कमाल

इस मैच में 4 विकेट लेने के साथ ही राशिद खान टी-20 में कप्तान के तौर पर 5 बार 4 विकेट हॉल लेने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने जर्सी के चार्ल्स पर्चर्ड (4 बार) का रिकॉर्ड तोड़ा। फुल मेंबर देशों के कप्तानों की बात करें तो कोई भी अन्य कप्तान दो से अधिक बार यह उपलब्धि हासिल नहीं कर पाया है। श्रीलंका के लसिथ मलिंगा और बांग्लादेश के शाकिब अल हसन ने कप्तान के रूप में 2-2 बार 4 विकेट लिए हैं।

राशिद खान की बादशाहत कायम

राशिद खान ने कप्तान के रूप में 10वीं बार 3 विकेट हॉल लेकर भी एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। इस मामले में वह जिम्बाब्वे के सिकंदर रज़ा (9 बार) को पीछे छोड़ते हुए फुल मेंबर देशों में शीर्ष पर हैं। सिर्फ कप्तान ही नहीं, एक खिलाड़ी के तौर पर भी राशिद खान ने अपनी बादशाहत कायम रखी है। उन्होंने अपने करियर में 27वीं बार 3 या 4 विकेट (तीन-विकेट हॉल) लिए हैं, जो कि किसी भी खिलाड़ी द्वारा सबसे अधिक है।

इस सूची में कोई भी अन्य खिलाड़ी 19 से अधिक बार ऐसा नहीं कर पाया है। इसके अलावा यह उनके करियर का 11वां 4 विकेट हॉल था, जिससे उन्होंने बांग्लादेश के दिग्गज शाकिब अल हसन (8 बार) पर अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+