भारत दौरे के लिए टेस्ट टीम में जगह नहीं मिलने से एडम जम्पा हैं नाराज, कहा- अब करियर का कुछ पता नहीं
भारत दौरे के लिए दो दिन पहले ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम का ऐलान हुआ था। उस 18 सदस्यीय टीम में एडम जम्पा को जगह नहीं मिली थी। इसी को लेकर उन्होंने निराशा जाहिर की है।

दो दिन पहले ही भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम घोषित हुई थी। उस टीम में लेग स्पिनर एडम जम्पा को जगह नहीं मिली है, जिसके बाद से यह खिलाड़ी बहुत दुखी है और अपने टेस्ट करियर को लेकर चिंतित है। भारत में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत चार टेस्ट मैचों की लिए घोषित हुई 18 सदस्यी ऑस्ट्रेलियाई टीम में जगह नहीं मिलने बाद एडम जम्पा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि वो सेलेक्शन नहीं होने से काफी निराश हैं और उन्हें अब अपने टेस्ट करियर पर भी संदेह है।
मैं बहुत निराश हूं- एडम जम्पा
एडम जम्पा ने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में टीम सेलेक्शन पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा है कि मेरा चयन बहुत नजदीक था, लेकिन लगता है अंतिम समय पर चयनकर्ताओं का मन बदल गया होगा, मैं बहुत निराश हूं। एडम जम्पा ने कहा कि मुझे पूरी उम्मीद थी कि मेरा सेलेक्शन भारत दौरे के लिए टेस्ट टीम में होगा, क्योंकि सीमित ओवर के गेम में मेरा प्रदर्शन भी अच्छा था, लेकिन अब जब सेलेक्शन नहीं हुआ है तो मुझे इसे स्वीकार करना होगा और अब मुझे अपने टेस्ट करियर को लेकर आगे के बारे में कुछ नहीं पता।
मैं भारत दौरे को लेकर काफी उत्साहित था- जम्पा
एडम जम्पा ने आगे कहा है कि मैं भारत दौरे को लेकर काफी उत्साहित था, मैंने सोचा भी था कि जिस तरह से मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेल रहा हूं उसे देखते हुए मुझे मौका जरूर मिलेगा। जम्पा ने कहा कि मैंने यह सोच रखा था कि मुझे भारत दौरे पर जाने का मौका मिलेगा और मेरी गेंदबाजी शैली वहां जाकर और आसान हो सकती थी। जम्पा ने यह बात 2023 में होने वाले वनडे विश्व कप और 2024 में होने वाली टी20 विश्व कप को लेकर यह बात कही। एडम जम्पा ने अब भारत के अगले दौरे को लेकर कहा कि पता नहीं तब तक क्या होगा, क्योंकि अगला दौरा ढाई साल बाद होगा।












Click it and Unblock the Notifications