IND vs PAK: IPL के ये पांच शेर करेंगे पाकिस्तान को ढेर, पाक गेंदबाजी अटैक से होगा खिलवाड़

PAKA vs INDA, 12th Match, Group B, ACC Mens Emerging Teams Asia Cup 2023: भारत के खिलाफ पाकिस्तान की टीम क्रिकेट के मैदान पर जब भी होती है तो क्रिकेट का मजा दोगुना हो जाता है। बुधवार 19 जुलाई को भारतीय ए टीम का सामना पाकिस्तान के साथ होना है। दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है।

अभिषेक शर्मा: एसीसी मेंस इमर्जिंग एशिया कप के 8वें मुकाबले में भारत ने नेपाल को 9 विकेट से हराया। भारत की इस जीत के सबसे बड़े हीरो अभिषेक शर्मा रहे थे। अभिषेक शर्मा ने 69 गेंदों में 12 चौके और दो छक्के की मदद से 87 रन बनाने का काम किया। अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर सकते हैं।

Asia Cup 2023 1

साई सुदर्शन: आईपीएल 2023 के फाइनल में गुजरात के लिए साई सुदर्शन ने कमाल का प्रदर्शन किया था। अपने पिछले मैच में भी साई सुदर्शन के बल्ले से अर्धशतकीय पारी निकली थी। ऐसे में पाकिस्तान के खिलाफ साई सुदर्शन की कोशिश एक बार फिर टीम के लिए एक बड़ी पारी खेलने की होगी। पाकिस्तान के खिलाफ टीम को मजबूत शुरुआत दिलाने में साई सुदर्शन का अहम योगदान हो सकता है।

रियान पराग: लंबे समय से आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए अंत के ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले रियान पराग पर भी सबकी नजरें रहेगी। रियान पराग पाकिस्तान के खिलाफ भारत के लिए एक मैच विनिंग पारी खेल सकते हैं। वह अंत के ओवरों में तेज गति से रन बनाने में माहिर हैं। ऐसे में फैंस की नजरें पराग पर टिकी होगी।

ध्रुव जुरेल: आईपीएल 2023 में इंपैक्ट प्लेयर बनकर सामने आए ध्रुव जुरेल से भी टीम को उम्मीदें होगी। 22 साल के इस खिलाड़ी ने छोटी सी उम्र में कई बड़े कारनामे किए हैं। वह आगरा के रहने वाले हैं और आईपीएल में राजस्थान के लिए क्रिकेट खेलते हैं। पाकिस्तानी गेंदबाजों के खिलाफ ध्रुव जुरेल बेखौफ होकर बल्लेबाजी कर सकते हैं।

हर्षित राणा: हर्षित राणा अब तक खेले 2 मैचों में 6 विकेट ले चुके हैं। राणा भारतीय ए टीम के सबसे सफल गेंदबाज हैं। ऐसे में हर्षित राणा पाकिस्तान के खिलाफ शुरुआती ओवर में विकेट झटकने का काम कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+