IND vs PAK: 24 घंटे बाद भारत-पाकिस्तान के बीच होगी भिड़ंत, यहां देख सकेंगे लाइव, जानें संभावित प्लेइंग 11

Pakistan A vs India A, 12th Match, Group B, Playing 11: भारत और पाकिस्तान एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर भिड़ने को तैयार है। लगभग 24 घंटों के बाद भारत ए टीम पाकिस्तान ए टीम के खिलाफ एसीसी मेन्स इमर्जिंग एशिया कप 2023 में अपना मैच खेलने वाली है। यश ढुल की कप्तानी में भारत की कोशिश इस मुकाबले को जीतने की होगी।

पिछले मैच में मिली थी जीत: भारत को अपने पिछले मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ जीत मिली थी। इससे पहले खेले गए मैच में नेपाल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए इस टीम ने 39.2 ओवर में 167 रन बनाए थे। जवाब में इंडिया-ए ने 22.1 ओवर में एक विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत की कोशिश जीत के सिलसिले को आगे भी बरकरार रखने की होगी।

IND vs PAK 1

ऐसे देख सकते हैं लाइव मैच: एसीसी मेन्स इमर्जिंग एशिया कप 2023 में भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाली इस मुकाबले को फैंस टीवी पर देख सकते हैं। इस मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किय़ा जाएगा। वहीं फैंस लाइव स्ट्रीमिंग फेन कोड पर आसानी से देख सकते हैं। इसके अलावा दोनों टीमों के ऑफिश्यली ट्विटर हैंडल के जरिए भी मैच का अपडेट लिया जा सकता है।

भारतीय ए की संभावित प्लेइंग इलेवन: साई सुदर्शन, निकिन जोस, अभिषेक शर्मा, यश ढुल (कप्तान), रियान पराग, निशांत सिंधु, ध्रुव जौरेल (विकेटकीपर), मानव सुथार, हर्षित राणा, आकाश सिंह, नितीश रेड्डी।

पाकिस्तान ए की संभावित प्लेइंग इलेवन: सईम अयूब, हसीबुल्लाह खान, तैयब ताहिर, मोहम्मद हारिस (कप्तान और विकेटकीपर), कामरान गुलाम, ओमैर यूसुफ, मुबासिर खान, अमद बट, मेहरान मुमताज, मोहम्मद वसीम जूनियर, शाहनवाज दहानी।

एशिया कप के लिए भारत ए की पूरी टीम: यश ढुल (कप्तान), अभिषेक शर्मा (उप-कप्तान), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, निकिन जोस, प्रदोष रंजन पॉल, निशांत सिंधु, मानव सुथार, युवराजसिंह डोडिया, हर्षित राणा, आकाश सिंह, नितीश कुमार रेड्डी, राजवर्धन हंगरगेकर, रियान पराग।

एशिया कप के लिए पाकिस्तान ए की पूरी टीम: मोहम्मद हारिस (कप्तान/विकेटकीपर), ओमैर यूसुफ (उप-कप्तान), अमद बट, अरशद इकबाल, हसीबुल्लाह खान, कामरान गुलाम, शाहनवाज दहानी, मेहरान मुमताज, मुबासिर खान, मोहम्मद वसीम जूनियर, कासिम अकरम, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सुफियान मुकीम, तैय्यब ताहिर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+