अभिषेक शर्मा ने ऐतिहासिक शतक के बाद मनाया धांसू जश्न, काव्या मारन ने लगाया खिलाड़ी के पैरेंट्स को गले

Abhishek Sharma: पंजाब किंग्स के खिलाफ बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ओपनरों ने धमाका कर दिया। अभिषेक शर्मा ने तूफानी अंदाज में बैटिंग करते हुए पंजाब के गेंदबाजों का धुआं निकाल दिया और अपना पहला आईपीएल शतक भी जमा डाला।

ट्रेविस हेड के साथ ओपन करते हुए अभिषेक शर्मा ने 150 से जायदा रनों की भागीदारी की। ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए अभिषेक ने गेंदबाजों की बखिया उधेड़ डाली और महज 40 गेंदों में अपना शतक पूरा कर फैन्स का दिल जीत लिया। काव्या मारन की ख़ुशी भी चरम पर थी।

abhishek sharma

अभिषेक शर्मा ने अपने पहले आईपीएल शतक को हैदराबाद की ऑरेंज आर्मी को समर्पित कर दिया। वह अपनी जेब में यह लिखकर लाए थे और शतक पूरा होते ही कागज निकालकर हवा में दिखा दिया और यह पेज पल भर में ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

अभिषेक की शतकीय पारी देखते ही काव्य मारन खुद को उछलने से नहीं रोक पाईं। वह अपनी सीट से खड़ी होकर उछलने लगीं और तालियाँ बजाती चली गईं। अभिषेक शर्मा ने गेंदबाजों के साथ एक तरह से खिलवाड़ सा कर दिया। उनके पिता स्टैंड में बैठे थे। शतक के बाद वह रुमाल से अपना मुंह पौंछते दिखाई दिए और ऐसा लग रहा था जैसे वह भावुक हो गए हों। काव्या मारन उनके पैरेंट्स के पास गईं और बधाई दी, अभिषेक की माँ को उन्होंने गले लगा लिया

मैच में बने कुछ कीर्तिमानों पर एक नज़र

  • इस जीत के साथ हैदराबाद सबसे बड़ा टोटल चेज करने वाली दूसरी टीम बन गई, पंजाब ने केकेआर के खिलाफ 261 का लक्ष्य हासिल किया था।
  • अभिषेक शर्मा ने भी एक कीर्तिमान बनाया। वह आईपीएल की एक पारी में सर्वाधिक रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं। उन्होंने 141 रन बनाए। उनसे आगे मैकलम और क्रिस गेल हैं।
  • उधर मोहम्मद शमी के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड बना। उन्होंने 75 रन खर्च किये, जो इस टूर्नामेंट में दूसरा सबसे महंगा स्पेल है। भारत की तरफ से एक मैच में सर्वाधिक रन देने के मामले में वह पहले स्थान पर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+