अभिषेक शर्मा की लग गई लॉटरी, पहली बार मिला ICC से बड़ा सम्मान, 2 खिलाड़ियों को पछाड़ा

ICC Player of the Month: एशिया कप में धमाल मचाने वाले भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने टीम इंडिया को खिताबी जीत दर्ज करने में पूरी मदद की और अपनी तूफानी बैटिंग से गेंदबाजों का धुआं निकाल दिया था। अब आईसीसी ने अभिषेक शर्मा को बेहतरीन प्रदर्शन का इनाम दिया है।

अभिषेक शर्मा को आईसीसी प्लेयर ऑफ़ द मन्थ का अवॉर्ड दिया गया है। अभिषेक शर्मा ने पहली बार इस प्रतिष्ठित पुरस्कार पर कब्जा जमाया है। अन्य सभी प्लेयर्स को पछाड़ते हुए उन्होंने धमाका कर दिया। अभिषेक शर्मा के साथ इस अवॉर्ड के लिए दो अन्य प्लेयर्स भी दौड़ में थे।

abhishek sharma

Abhishek Sharma के साथ रेस में कौन था?

कुलदीप यादव और ब्रायन बेनेट भी अभिषेक के साथ इस रेस में शामिल थे लेकिन इस युवा बल्लेबाज ने अन्य दोनों खिलाड़ियों को पीछे कर अवॉर्ड हासिल कर लिया। एशिया कप में अभिषेक शर्मा ने 300 से ज्यादा रन बनाए थे, इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 200 से ज्यादा का था।

अभिषेक शर्मा ने अपने अवॉर्ड को लेकर ख़ुशी जताई और कहा कि टीम के लिए अच्छा करने के लिए मुझे यह अवॉर्ड मिला है और मैं इसको लेकर काफी खुश हूँ। बीसीसीआई की तरफ से भी सोशल मीडिया पर अभिषेक शर्मा के अवॉर्ड को लेकर एक पोस्ट किया गया।

भारतीय टीम की अगली टक्कर ऑस्ट्रेलिया से होगी

भारतीय टीम का अगला असाइनमेंट ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। ऑस्ट्रेलिया में भारतीय टीम को पांच टी20 मुकाबले खेलने हैं। अभिषेक शर्मा के ऊपर सबकी नजरें रहने वाली हैं। उनके बल्ले से उसी तूफानी गति से रन आने की उम्मीद की जा रही है। 25 साल की उम्र में अभिषेक शर्मा के नाम 2 शतकीय पारियां हैं, इसके अलावा उन्होंने 5 शानदार अर्धशतक भी जमाए हैं।

महिला वर्ग में भी भारत ने यह अवॉर्ड हासिल किया है। भारतीय टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना को इनाम मिला है। उनके पिछले महीने के धांसू प्रदर्शन को देखते हुए यह इनाम मिला है। मंधाना ने वनडे में अपने बल्ले से जलवा दिखाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+