डिविलियर्स ने कही दिल की बात, क्या कोहली उनका सपना कर पाएंगे पूरा?
नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका और आरसीबी के पूर्व क्रिकेटर एबी डिविलियर्स मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में नहीं खेल रहे हैं। उन्होने पूरी तरह से क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। हालांकि उनके खास दोस्त विराट कोहली आरसीबी टीम का हिस्सा हैं। कोहली से इस बार दमदार प्रदर्शन की उम्मीद है तो वहीं डिविलियर्स ने भी दिल की बात कहते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि कोहली पुराने रंग में लाैटते हुए इस बार 600 से अधिक रन बनाएंगे। दिलचस्प बात यह है कि कोहली पीबीकेएस के खिलाफ शुरुआती मैच में 29 गेंदों में नाबाद 41 रन बनाकर अच्छे फॉर्म में दिखे।
यह भी पढ़ें- बाबर आजम को IPL में इतने करोड़ मिल सकते हैं, शोएब अख्तर ने किया दावा

कठिन दाैर से गुजर रहे कोहली
डीविलियर्स द्वारा क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा के बाद से आरसीबी इस सीजन में डिविलियर्स को याद कर रही है। फ्रैंचाइजी ने फाफ डु प्लेसिस को चुनकर शीर्ष क्रम को मजबूत बनाया, साथ ही उन्हें अपना कप्तान भी बनाया है। वहीं एबी डिविलियर्स कोहली को आईपीएल 2022 में शानदार बल्लेबाज के रूप में देखने के लिए उत्साहित हैं। कोहली हालांकि मुश्किल दाैर से गुजर रहे हैं क्योंकि वह हाल के दिनों में बल्ले से स्कोर नहीं कर पाए हैं। लेकिन एबी डिविलियर्स का मानना है कि आरसीबी के पूर्व कप्तान इस साल 600 रन का आंकड़ा पार कर जाएंगे

लेकिन डिविलियर्स को है उम्मीद
उन्होंने YouTube चैनल VUSport स्ट्रीमिंग पर बात करते हुए कहा, "हर कोई फाफ डु प्लेसिस के कप्तान के रूप में आने के बारे में जानता है। मुझे लगता है कि मेरे लिए सबसे रोमांचक बात यह है कि विराट का कप्तान नहीं होना और थोड़ा दबाव छोड़ना, वास्तव में बस उसके लिए मुक्त होना है। मैं विराट से बहुत बड़े सीजन की उम्मीद कर रहा हूं। मैं इस साल उनसे 600+ रन के बारे में सोच रहा हूं।"

फाफ की भी प्रशंसा की
उन्होंने इस सीजन में फ्रेंचाइजी के साथ खुद को विकसित करने के लिए आरसीबी कैंप के खिलाड़ियों, मुख्य रूप से टीम के युवा खिलाड़ियों से अपनी उम्मीदों को साझा किया। डिविलियर्स ने कहा, "वह (कोहली) फाफ से बात करेगा, लेकिन फाफ भी बहुत अनुभवी हैं। उसे क्रिकेट का अच्छा प्रशिक्षण मिला है और वह विराट और कुछ युवाओं को बस जाने और खाली होने और आईपीएल का आनंद लेने की अनुमति देगा।'' डिविलियर्स ने कहा, "मुझे नहीं पता कि (आरसीबी से) क्या उम्मीद की जाए, लेकिन मैं उम्मीद करता हूं कि कुछ लोग इस आईपीएल में आरसीबी सेटअप से वास्तव में आगे बढ़ेंगे।''












Click it and Unblock the Notifications