बाबर आजम को IPL में इतने करोड़ मिल सकते हैं, शोएब अख्तर ने किया दावा

नई दिल्ली। आईपीएल...आखिर में क्रिकेट की दुनिया में सबसे बड़ी क्रिकेट लीग है। आईपीएल की शुरूआत 2008 में हुई थी। फिर आईपीएल की नकल करते हुए कुछ देशों ने भी लीग मैच हर साल करवाने शुरू कर लिया। दुनिया का हर क्रिकेटर आईपीएल का हिस्सा बनना चाहता है ताकि वो यहां से ना सिर्फ पैसा बल्कि नाम भी कमा सके। पाकिस्तानी क्रिकेटर्स 2008 में उद्घाटन सत्र को छोड़कर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का हिस्सा नहीं रहे हैं। आज भी पाकिस्तानी क्रिकेटर्स आईपीएल में आने का सपना देखते हैं। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर भी आईपीएल का जिक्र करते खुद को रोक नहीं पाते। लिहाजा, उन्होंने बयान देते हुए बताया कि अगर आईपीएल में पाकिस्तानी खिलाड़ी होते तो नीलामी में बाबर आजम को कितना ज्यादा पैसा मिलता।

यह भी पढ़ें- गाैतम गंभीर की बदाैलत स्टार बना ये खिलाड़ी, पहले नहीं था कभी चर्चा में

कोहली के साथ खेलते देखना चाहते हैं

कोहली के साथ खेलते देखना चाहते हैं

शोएब अख्तर आईपीएल 2008 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए खेले थे। वहीं बाबर आजम माैजूदा समय बड़े बल्लेबाजों में से एक हैं। बाबर पाकिस्तान क्रिकेट में सबसे लोकप्रिय क्रिकेटर भी हैं और सभी प्रारूपों में राष्ट्रीय टीम के कप्तान भी हैं। अख्तर ने स्पोर्ट्सकीड़ा के साथ बातचीत में कहा कि वह बाबर और विराट कोहली को एक दिन आईपीएल में एक साथ पारी की शुरुआत करते देखना चाहते हैं। अख्तर ने यह भी कहा कि अगर बाबर आईपीएल नीलामी का हिस्सा बनते हैं तो उन्हें 15 से 20 करोड़ रुपए मिलेंगे।

कही ये बात

कही ये बात

उन्होंने कहा, "बाबर आजम और विराट कोहली को एक दिन आईपीएल में एक साथ पारी की शुरुआत करते हुए देखना बहुत अच्छा होगा। वह कितना रोमांचक क्षण होगा। नीलामी में बाबर 15-20 करोड़ रुपए में जाएगा और वह पाकिस्तान का सबसे महंगा खिलाड़ी हो सकता है।

अख्तर के दावे में दम नहीं

अख्तर के दावे में दम नहीं

हालांकि, हकीकत में देखा जाए तो अख्तर के दावे में दम नहीं दिखता क्योंकि बाबर पर इतनी रकम खर्च करना कोई फ्रेंचाइजी कम ही रिस्क लेगी। वर्तमान में, एक खिलाड़ी को आईपीएल नीलामी में सबसे अधिक पैसा 16.25 करोड़ रूपए मिले हैं। साउथ अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस को आईपीएल 2021 में राजस्थान रॉयल्स ने कीमत पर खरीदा था। भारतीयों में, युवराज सिंह के नाम नीलामी पूल से सबसे अधिक पैसा कमाने का रिकॉर्ड है, जिसे दिल्ली डेयरडेविल्स ने आईपीएल 2015 में 16 करोड़ रुपए में साइन किया था। वेतन के मामले में, विराट कोहली और केएल राहुल आईपीएल में 17 करोड़ रुपये कमाने वाले खिलाड़ी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+