अरे भईया-भौजी अलग हो गए क्या? चहल-धनश्री ने अलग-अलग मनाई दिवाली तो फैंस हुए परेशान

Yuzvendra Chahal-Dhanashree Verma: टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा के अलग होने की खबरों ने एक बार फिर से जोर पकड़ लिया है और ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि दोनों ने दिवाली साथ में ना मनाकर अपने-अपने घरवालों के साथ मनाई है, जिसकी तस्वीरें दोनों ने अपने-अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं, जिनके वायरल होने के बाद दोनों के अलग होने की बातें होने लग गई हैं।

Yuzvendra Chahal and Dhanashree Verma

चहल-धनश्री के बीच सब ठीक नहीं?

दरअसल चहल ने अपने मम्मी-पापा के साथ फोटो शेयर की है तो वहीं उनकी पत्नी धनाश्री वर्मा ने भी अपने इंस्टाग्राम पर अपने परिवार के साथ ही फोटो शेयर की है। पहली फोटो में वो अकेले दिख रही हैं तो वहीं दूसरी फोटो में अपने मां-पापा के साथ नजर आ रही हैं। जिसके बाद लोग दोनों के रिलेशनशिप को लेकर सवाल करने लगे हैं।

'अरे रामा भईया-भौजी अलग हो गए क्या ?'

एक यूजर ने लिखा- 'अरे रामा भईया-भौजी अलग हो गए क्या ?' तो एक ने पूछा कि 'भाई भाभी किधर हैं?' तो किसी ने पूछा कि 'भाभी कहां हैं चहल भाई?' तो वहीं लोगों ने चिंता जाहिर की है, लोगों ने लिखा है कि 'ये लोग भले ही कुछ ना कहें लेकिन सच्चाई यही है कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है।'

अलग-अलग दिवाली मनाने का कारण क्या है?

लोग केवल चहल से ही प्रश्न नहीं कर रहे हैं बल्कि वो धनश्री से भी सवाल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि अलग-अलग दिवाली मनाने का कारण क्या है? तो किसी ने पूछा कि 'क्या हुआ भौजी, भईया से नाराज हो क्या?', कुल मिलाकर दोनों ही लोग इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं।

चहल और धनश्री ने साल 2020 में शादी की थी

मालूम हो कि चहल और धनश्री ने साल 2020 में शादी की थी। पिछले दिनों भी दोनों के अलग होने की खबरों ने तूल पकड़ा था। जिसके पीछे कारण ये था कि धनश्री ने सोशल मीडिया पर अपना नाम 'धनाश्री वर्मा चहल' की जगह बदल कर 'धनाश्री वर्मा' कर दिया था। हालांकि दोनों ने अलग होने की खबर को सिरे से खारिज कर दिया था और सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों की क्लास भी लगाई थी।

तलाक की खबरों ने पकड़ा जोर, क्या है सच्चाई?

हालांकि विश्वकप 2023 में जब चहल का चयन नहीं हुआ था तो धनश्री ने ही उनके फेवर में एक पोस्ट भी लिखी थी, जिससे लग रहा था कि दोनों के बीच सब ठीक है लेकिन दिवाली की तस्वीरों ने एक बार फिर से दोनों के तलाक की खबरों को हवा दे दिया, अब सच क्या है ये तो चहल और धनश्री ही जानते होंगे, फिलहाल फैंस को अब इनकी प्रतिक्रियाओं का इंतजार है, देखते हैं कि वो इस बारे में क्या कहते हैं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+