'पाकिस्तान के पास भारत को हराने की पूरी ताकत', एशिया कप से पहले दिग्गज ने किया बड़ा दावा

Asia Cup 2025, IND vs PAK: एशिया कप 2025 का सबसे बड़ा मुकाबला 14 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। इस हाई-वोल्टेज मैच से पहले पाकिस्तान की सलेक्शन कमेटी के सदस्य और पूर्व तेज गेंदबाज आकिब जावेद ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की मौजूदा टीम किसी भी देश को हराने की क्षमता रखती है, चाहे सामने भारत ही क्यों न हो।

भारत को हरा सकती है पाकिस्तान (Asia Cup 2025, IND vs PAK)

आकिब जावेद रविवार को टीम की घोषणा के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले बिल्कुल है। चाहे कोई माने या ना माने, इंडिया-पाकिस्तान दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट मैच है। यह हर खिलाड़ी और हर इंसान महसूस करता है। जो ये 17 खिलाड़ियों का स्क्वॉड है, इनके अंदर इतनी एबिलिटी है कि ये किसी भी टीम को हरा सकती है। हम उम्मीद करते हैं कि टीम अच्छा खेलेगी।

Asia Cup 1

दोनों देशों के बीच बढ़ा है तनाव

इस बयान ने मैच को लेकर फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है। खास बात यह है कि यह मुकाबला ऐसे समय में हो रहा है जब दोनों देशों के बीच हाल ही में तनाव बढ़ा है। पहलगाम कश्मीर में 26 भारतीय पर्यटकों की मौत के बाद हालात काफी संवेदनशील हैं। ऐसे में दुबई में होने वाला यह मैच सिर्फ क्रिकेट का खेल नहीं, बल्कि दोनों देशों के लिए इमोशंस का मामला भी बन गया है।

बाबर आजम और रिजवान टीम से बाहर

पाकिस्तान के स्क्वॉड को लेकर भी बड़ा सरप्राइज सामने आया है। पूर्व कप्तान बाबर आजम और विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान को टीम में जगह नहीं मिली। वहीं तेज गेंदबाज नसीम शाह भी बाहर हो गए हैं। हालांकि, स्टार गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी स्क्वॉड में बरकरार हैं। पाकिस्तान की कमान इस बार सलमान आगा को सौंपी गई है। टीम अपना पहला मैच 10 सितंबर को ओमान के खिलाफ खेलेगी। एशिया कप से पहले पाकिस्तान अफगानिस्तान और यूएई के साथ त्रिकोणीय सीरीज भी खेलेगा।

पाकिस्तान का स्क्वॉड

सलमान आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलात, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम, साहिबजादा फरहान, साइम अय्यूब, सलमान मिर्जा, शाहीन शाह अफरीदी, हरीस रऊफ, सु्फयान मोकिम।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+