'पॉवरप्ले में रॉकेट जैसा उड़ना है तो इस खिलाड़ी से ओपन कराओ', आकाश चोपड़ा ने नहीं लिया पंत का नाम

टी20 वर्ल्ड कप के बाद क्रिकेट एक्सपर्ट की राय है कि टी20 में ऋषभ पंत को ओपनिंग करने का मौका दिया जाए लेकिन भारत के पूर्व टेस्ट ओपनर आकाश चोपड़ा की राय जुदा है क्योंकि उन्होंने पंत की जगह पर पृथ्वी शॉ को इस काम के लिए चुना है। पंत की तरह शॉ भी बहुत तूफानी बल्लेबाज हैं और वे एक विशुद्ध ओपनर हैं जो जमने पर बहुत ठोस दिखाई देते हैं। उनके पास भी गजब के शॉट हैं और चोपड़ा के मुताबिक वे अच्छे टी20 ओपनर साबित हो सकते हैं। पृथ्वी शॉ वैसे भी आईपीएल में इस भूमिका को निभाते रहे हैं।

अब पृथ्वी शॉ को उनकी बारी देनी चाहिए

अब पृथ्वी शॉ को उनकी बारी देनी चाहिए

पंत को इतनी जगह पर ट्राई किया गया है कि आकाश चोपड़ा का मानना है कि अब पृथ्वी शॉ को उनकी बारी देनी चाहिए। अपने YouTube चैनल पर बोलते हुए, चोपड़ा ने कहा कि अगर टीम एक विस्फोटक सलामी बल्लेबाज की तलाश कर रही है तो पृथ्वी शॉ उनकी पहली पसंद होंगे।

चोपड़ा ने कहा, "पहला विकल्प जो मेरे दिमाग में आता है वह पृथ्वी शॉ है। लड़का स्वाभाविक रूप से विध्वंसक है, वह तूफानी है। बहुत से लोग कहते हैं कि वह फिट नहीं है, मैं कह रहा हूं कि एक बार उसके नंबर देख लीजिए।

 पृथ्वी शॉ आपका उड़ान भरने वाला खिलाड़ी है

पृथ्वी शॉ आपका उड़ान भरने वाला खिलाड़ी है

उन्होंने आगे कहा, "यदि आप एक रॉकेट स्टार्ट चाहते हैं, तो पृथ्वी शॉ आपका उड़ान भरने वाला खिलाड़ी है। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि वह हर मैच में उड़ान भरेगा। बटलर, हेल्स या कोई और भी हर मैच में उड़ता हुआ नहीं दिखता है।"

शॉ ने घरेलू मोर्चे पर बढ़िया बैटिंग की है, लेकिन उन्हें 2022 में भारत के लिए नहीं चुना गया है। पूर्व मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने टी20 विश्व कप के बीच में कहा था कि आने वाले समय में शॉ को उनका हक दिया जाएगा। हालांकि अब चेतन शर्मा को ही हटा दिया गया है।

पंत को एक ओपनर के तौर पर देखा जा रहा है

पंत को एक ओपनर के तौर पर देखा जा रहा है

चोपड़ा ने अपनी पसंद पर आगे कहा, "नंबर 2 पर, मैं इशान किशन के बारे में सोचता हूं, जो बाएं हाथ का एक विस्फोटक बल्लेबाज है। जब वह मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहा था और उस पर दबाव था तो वह सिंगल्स लेकर नए रोल को अदा कर रहा था।

फिलहाल भारतीय टीम न्यूजीलैंड में टी20 और वनडे सीरीज के लिए मौजूद है और वहां पर पंत को एक ओपनर के तौर पर देखा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+