आकाश चोपड़ा ने चुनी एशिया कप 2022 के लिए संभावित टीम, जानिए किस खिलाड़ी को मिला मौका और कौन है बाहर?
नई दिल्ली, अगस्त 08। एशिया कप 2022 के लिए टीम इंडिया का ऐलान अभी होना बाकि है। 27 अगस्त से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट को लेकर अभी से यह कहा जा रहा है कि जो टीम इस टूर्नामेंट के लिए चुनी जाएगी, लगभग वही टीम इसी साल होने वाले टी20 विश्व कप के लिए भी चुनी जाएगी। ऐसे में हर किसी की नजर एशिया कप के लिए घोषित होने वाली टीम पर है। बीसीसीआई सोमवार को टीम की घोषणा कर सकता है। इस बीच पूर्व भारतीय बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने एशिया कप के लिए संभावित टीम इंडिया का चयन किया है।

रोहित के साथ राहुल करेंगे ओपनिंग!
आकाश चोपड़ा ने एशिया कप के लिए संभावित टीम इंडिया में 16 खिलाड़ियों को जगह दी है। इस टीम का कप्तान रोहित शर्मा को ही बनाया है। साथ ही टीम में रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग पार्टनर केएल राहुल को रखा है। आकाश चोपड़ा का मानना है कि केएल राहुल अब पूरी तरह से फिट हैं और उन्हें ही रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करनी चाहिए। हालांकि आकाश चोपड़ा ने यह भी कहा है कि ईशान किशन को टीम इंडिया में साइडलाइन किया जा रहा है।
यूएई में 27 अगस्त से शुरू होगा एशिया कप
आपको बता दें कि एशिया कप 2022 का आगाज 27 अगस्त से होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट की मेजबानी पहले श्रीलंका के पास थी, लेकिन वहां आर्थिक और राजनीतिक संकट की वजह से यह टूर्नामेंट अब यूएई में आयोजित होगा। टूर्नामेंट में 28 अगस्त को भारत का पहला मैच है, जो कि पाकिस्तान से होगा। भारत-पाकिस्तान के अलावा इस टूर्नामेंट में श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान की टीमें भी हैं। यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में होगा और टूर्नामेंट का फाइनल मैच 11 सितंबर को खेला जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications