'किसने सोचा था कोहली को इसमें जगह मिलेगी', पूर्व क्रिकेटर ने चुने 2022 के टॉप-5 टी20 बल्लेबाज

विराट कोहली एक तरफ करियर की सबसे खराब फॉर्म से गुजर रहे थे तो किसी ने सोचा नहीं था कि वे टी20 फॉर्मेट के जरिए अपनी फॉर्म वापसी का बिगुल बजा देंगे। लंबे अरसे बाद कोहली का पहला शतक भी टी20 में ही आया

Virat Kohli

बीते साल 2022 की एक खासियत क्रिकेट में विराट कोहली द्वारा फॉर्म में वापसी करना था। भारत के पूर्व कप्तान एशिया कप 2022 से पहले खराब दौर से गुजर रहे थे। उन्होंने 1020 दिनों तक शतक नहीं लगाया था। ये सब तब समाप्त हो गया जब उन्होंने एशिया कप 2022 की सुपर-4 स्टेज में अफगानिस्तान के खिलाफ अपना 71वां शतक जड़ दिया था। कोहली ने फिर टी20 वर्ल्ड कप के 6 मैचों में 296 रन बनाए। कोहली टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने अपने YouTube चैनल पर 2022 के टॉप 5 टी20 बल्लेबाजों का आकलन किया और कोहली को अपनी सूची में तीसरा स्थान दिया। 2022 में उन्होंने सूर्यकुमार यादव (भारत), मोहम्मद रिजवान (पाकिस्तान), विराट कोहली (भारत), सिकंदर रजा (जिम्बाब्वे) और डेवोन कॉनवे (न्यूजीलैंड) के रूप में टॉप पांच बल्लेबाजों को स्थान दिया।

चोपड़ा ने कहा, "किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि विराट कोहली को इस सूची में जगह मिलेगी। उन्होंने सालों तक फॉर्म के लिए संघर्ष किया और आईपीएल में भी उनका प्रदर्शन काफी खराब रहा। उनके लिए सब कुछ गलत हो रहा था। हालांकि, 2022 के अंत तक, उन्होंने चीजों को उल्लेखनीय तरीके से बदल दिया है। इस साल T20I में, कोहली ने 20 मैचों में 55.78 की औसत से 138.23 की स्ट्राइक रेट के साथ 781 रन बनाए हैं। वह T20 वर्ल्ड कप के दौरान बेहतरीन थे। विश्व कप के दौरान पाकिस्तान और इंग्लैंड के खिलाफ पिचें काफी चुनौतीपूर्ण थीं, लेकिन फिर भी वह रन बनाने में सफल रहे।"

चोपड़ा ने बाबर आजम को 2022 में अपनी टॉप-5 सूची से बाहर करने के पीछे के तर्क के बारे में भी बताया।

उन्होंने कहा, "आंकड़ों के अनुसार, बाबर आजम को नंबर 5 होना चाहिए, लेकिन मैं उन्हें अपनी सूची में शामिल नहीं कर रहा हूं। उन्होंने 26 मैचों में 735 रन बनाए हैं और उनका औसत केवल 32 और स्ट्राइक रेट केवल 123 है। सॉरी, मैं बाबर को अपनी टीम में नहीं ले सकता। मैं उनकी जगह डेवोन कॉनवे का नाम शामिल कर रहा हूं। 2022 में टी20 में कॉनवे के नंबर अविश्वसनीय है, अगर उन्होंने इस साल इस प्रारूप में अधिक मैच खेले होते, तो वह स्काई से आगे निकल जाते।"

चोपड़ा का आकलन अपनी जगह है लेकिन कोहली अब टी20 क्रिकेट से किनारे होते जा रहे हैं। इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट में सीनियरों को या तो आराम दिया जाता है या बाहर ही रखा जाता है क्योंकि सबका फोकस वनडे वर्ल्ड कप है जो इसी साल भारत में होने जा रहा है। कोहली श्रीलंका के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भी टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं। लेकिन उन्हें श्रीलंका के खिलाफ वनडे टीम में शामिल किया गया है।

Recommended Video

    Virat Kohli ने Anushka Sharma और बेटी के साथ शेयर किया साल का आखिरी पोस्ट | वनइंडिया हिंदी *Cricket

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+