Aaj Kiska Match Hai: आज किसका मैच है- भारत vs दक्षिण अफ्रीका

Aaj Kiska Match Hai: दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भारतीय टीम का पहला टी20 मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था। फैन्स को उम्मीद थी कि बारिश रुकने के बाद कुछ ओवरों का मैच होगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ और बिना टॉस हुए मुकाबला रद्द कर देना पड़ा था। अब दूसरा टी20 मुकाबला खेला जाना है। आज ही यह मैच होगा।

तीन मैचों की सीरीज का दूसरा टी20 मुकाबला मंगलवार रात 8:30 बजे खेला जाएगा। सूर्यकुमार यादव और एडन मार्कराम दोनों ही कप्तान चाहेंगे कि मैच में जीत दर्ज कर सीरीज में बढ़त प्राप्त की जाए। एक मैच जीतने के बाद हौसले भी बुलंद हो जाते हैं।

aaj kiska match hai

भारतीय टीम युवाओं के साथ दक्षिण अफ्रीका गई है। हर खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए तैयार है। दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीकी टीम अपने घरेलू फैन्स के सामने बेहतरीन प्रदर्शन करने का प्रयास करेगी। घरेलू कंडीशंस का फायदा निश्चित रूप से अफ्रीका को मिलने वाला है।

मौसम को लेकर इस बार भी खबर अच्छी नहीं कही जा सकती है। गायबेरखा (पोर्ट एलिजाबेथ) में बारिश के आसार हैं। 45 फीसदी बरसात का पूर्वानुमान लगाया गया है। ऐसे में यह खबर थोड़ी चिंताजनक कही जा सकती है। दोनों ही टीमें काफी संतुलित नज़र आ रही है। टॉस के समय प्लेइंग इलेवन भी दिलचस्प रहने वाली है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में विदेशी सरजमीं पर भारत का यह पहला मुकाबला है। उनका कप्तानी कौशल भी देखने लायक रहेगा।

दोनों टीमें इस कुछ प्रकार हैं

दक्षिण अफ्रीका: रीजा हेंड्रिक्स, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, ट्रिस्टन स्टब्स, एडन मार्करम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, एंडिले फेकलुकवायो, केशव महाराज, गेराल्ड कोएट्जी, नांद्रे बर्गर, तबरेज शम्सी, ओटनील बार्टमैन, मार्को जानसन, डोनोवन फरेरा, लिज़ाद विलियम्स।

भारत: यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रविन्द्र जडेजा, दीपक चाहर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, इशान किशन, मुकेश कुमार, वॉशिंगटन सुंदर, रुतुराज गायकवाड़,तिलक वर्मा,कुलदीप यादव।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+