आज के मैच में कौन बनाएगा सबसे ज्यादा रन? पाक-श्रीलंका के मुकाबले में विस्फोटक बल्लेबाजी करेंगे ये खिलाड़ी

Pakistan vs Sri Lanka, Super Fours, 5th Match: एशिया कप 2023 में पाकिस्तान अपने आखिरी सुपर फोर मैच में श्रीलंका से भिड़ेगा। दोनों टीमें पिछले मैच में भारत से मिली हार के बाद जीत की उम्मीद के साथ मैदान पर उतर रही हैं। ये मुकाबला इसलिए भी रोमांचक होने वाला है, क्योंकि मैच जीतने वाली टीम को सीधे फाइनल का टिकट मिलेगा। मैच से पहले जानते हैं कि आज कौन तीन बल्लेबाज सबसे ज्यादा रन बनाएंगे।

बाबर आजम
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम मौजूदा समय में वनडे में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। वह लगातार रन और शतक बना रहे हैं। वह एशिया कप 2023 में अपनी टीम के लिए अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। बाबर ने चार मैच की तीन पारियों में 178 रन बनाए हैं। पूरी संभावना है कि ये विस्फोटक बल्लेबाज श्रीलंका बनाम पाकिस्तान के मैच में अपनी शानदार फॉर्म को बरकरार रखने की उम्मीद से मैदान पर उतरेगा।

 Sadeera Samarawickrama, babar azam

सदीरा समरविक्रमा
श्रीलंका के स्टार सदीरा समरविक्रमा एशिया कप में एक बेहतरीन बल्लेबाज के रूप में उभरे हैं। हालांकि, ये अलग बात है कि वह पिछले मैच में भारत के खिलाफ कुछ खास कमाल नहीं कर सके, लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ उनकी 93 रनों की शानदार पारी को भला कौन भूल सकता है। सदीरा समरविक्रमा अब टूर्नामेंट की 4 पारियों में 167 रन के साथ अपनी टीम के प्रमुख रन-स्कोरर हैं। श्रीलंका बनाम पाकिस्तान के महत्वपूर्ण मैच में एक बार फिर समरविक्रमा अपनी फॉर्म में लौटना चाहेंगे।

कुसल मेंडिस
श्रीलंका के स्टार टॉप ऑर्डर बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने एशिया कप में अब तक कमाल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने चार मैच की चार पारियों में कुल 167 रन बनाए हैं। एशिया कप के टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में वह पांचवें स्थान पर हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज मेंडिस ने अफगानिस्तान के खिलाफ 92 रन की पारी के दम पर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। ये बल्लेबाज श्रीलंका बनाम पाकिस्तान के मैच में टॉप रन स्कोरर साबित हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+