Aaj Ke Match Ki Playing 11 Mei Kon: आज के मैच की प्लेइंग 11 में कौन- पाकिस्तान vs श्रीलंका

Aaj Ke Match Ki Playing 11 Mein Kon: एशिया कप अब एक अहम मोड़ पर पहुंच गया है। श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच सुपर फॉर के लिए मुकाबला आज होना है। दोनों टीमों के लिए यह मैच काफी अहम माना जा सकता है। सुपर फॉर में आने के बाद श्रीलंकाई टीम की लय बिगड़ी है। पाकिस्तान का हाल भी वही हुआ है।

लीग चरण में श्रीलंकाई टीम ने अपना दबदबा कायम करते हुए सभी टीमों पराजित करते हुए 6 अंक हासिल किये थे और अगले चरण में जगह हासिल कर ली थी। वहां मामला बदल गया और पहले ही मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ श्रीलंका को हार का सामना करना पड़ा।

aaj ke match ki playing 11

इसके बाद पाकिस्तानी टीम का नंबर आया, जहां भारतीय टीम ने जलवा दिखाते हुए पाकिस्तान को सुपर फॉर में पराजित कर दिया। इससे पाकिस्तान की राह मुश्किल हो गई। कुछ यही हाल अब श्रीलंकाई टीम का दिखाई दे रहा है। इस मैच में दोनों टीमों को गेंदबाजी में कमाल दिखाना पड़ेगा।

पाकिस्तानी टीम के ओपनर बल्लेबाज साहिबजादा फरहान के ऊपर नजर रहने वाली हैं। पिछले मैच में भारत के खिलाफ फरहान के बल्ले से फिफ्टी देखने को मिली थी। पावरप्ले में तेज खेलने की क्षमता से उन्होंने प्रभाव छोड़ा है, इस बार वह अपना प्रदर्शन दोहराने का प्रयास करेंगे।

बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में श्रीलंका की बैटिंग लाइनअप ठीक से नहीं चल पाई थी, उस स्थिति को सुधारना होगा। श्रीलंकाई टीम ने शायद ही कोई बदलाव किया जाएगा। पाकिस्तान भी वही टीम के साथ मैदान पर जा सकती है, जो भारत के खिलाफ खेली थी।

पाकिस्तान प्लेइंग इलेवन: साइम अयूब, साहिबजादा फर्हान, फखर ज़मान, सलमान आगा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज़, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।

श्रीलंका टीम प्लेइंग इलेवन: पथुम निसंका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, चरित असलंका (कप्तान), दासुन शनाका, कमिंदु मेंडिस, चमिका करुणारत्ने, वानिंदु हसरंगा, महीश तीक्षणा, दुश्मंथा चमीरा, नुवान तुषारा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+