Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- यूएस vs आयरलैंड

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: टी20 वर्ल्ड कप में आज का मुकाबला काफी खास है। आयरलैंड और यूएस के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। आयरिश टीम के लिए मैच खास है, उसी तरह यूएस के लिए भी अहम मैच है। टॉस का समय 7 बजकर 30 मिनट है लेकिन बारिश के बाद खराब आउटफील्ड से देरी देखने को मिली है। मौसम को लेकर खबर कोई अच्छी नहीं है।

इस मैच से एक टीम का भाग्य तय होना है। अगर आयरलैंड की टीम इस मुकाबले में जीत दर्ज करने में सफल रहती है, तो पाकिस्तानी टीम के लिए मौका रहेगा। अगर यूएस मुकाबला अपने नाम कर लेती है, तो फिर पाकिस्तान के लिए कुछ नहीं बचेगा। पाक टीम बाहर हो जाएगी।

usa and ireland

यहाँ एक और समीकरण भी है। आयरलैंड और यूएस का मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ जाता है, तो पाकिस्तान की टीम बाहर हो जाएगी। बारिश से मैच धुलने पर आयरलैंड और यूएस को एक-एक अंक मिल जाएगा। उस स्थिति में यूएस के पास कुल 5 अंक हो जाएंगे और पाक टीम का रास्ता बंद हो जाएगा। देखा जाए तो पाकिस्तान को फ़िलहाल आयरिश टीम ही बचा सकती है।

आयरलैंड की जीत से ही पाक टीम को आगे जाने का मौका मिल सकता है, यह स्थिति काफी मुश्किल है। इससे पहले श्रीलंका, न्यूजीलैंड जैसी टीमें भी बाहर हो गई हैं। ऐसे में पाकिस्तान का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हो सकता है।

आयरलैंड फुल स्कॉट

एंड्रयू बालबर्नी, पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), लोर्कन टकर (विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैम्फर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, बैरी मैक्कार्थी, जोशुआ लिटिल, क्रेग यंग, ​​बेंजामिन व्हाइट, नील रॉक, ग्राहम ह्यूम, रॉस अडायर

यूएस फुल स्कॉड

शायन जहांगीर, स्टीवन टेलर, एंड्रीज़ गौस (विकेटकीपर), आरोन जोन्स (कप्तान), नितीश कुमार, कोरी एंडरसन, हरमीत सिंह, शैडली वान शल्कविक, जसदीप सिंह, सौरभ नेत्रावलकर, अली खान, नोस्टुश केनजिगे, मोनांक पटेल, निसर्ग पटेल, मिलिंद कुमार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+