Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta WTC Final: आज के मैच का टॉस कौन जीता- दक्षिण अफ्रीका vs ऑस्ट्रेलिया
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के तीसरे चक्र का फाइनल मुकाबला आज से अगले पांच दिनों तक खेला जाएगा। ऑस्ट्रलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला है और कंगारू इस बार डिफेंडिंग चैम्पियन की हैसियत से खेल रही है। दक्षिण अफ्रीकी टीम पहली बार फाइनल में पहुंची है। टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका ने गेंदबाजी चुनी।
कंडीशंस को देखते हुए दक्षिण अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बवुमा ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। गेंदबाजों के लिए मौजूद मदद का फायदा उठाने का प्रयास किया गया है। उधर पैट कमिंस ने कहा कि हमें ख़ुशी है कि इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने जा रहे हैं।

ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान पैट कमिंस के पास है, वहीं दक्षिण अफ्रीकी टीम टेम्बा बवुमा की कप्तानी में खेल रही है। दोनों ही टीमों की तरफ से अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा मुकाबले से एक दिन पहले ही कर दी गई थी। मजबूत प्लेइंग इलेवन मैदान पर उतारने की कोशिश की गई है।
कमिंस ने कहा कि हमारे पास प्रैक्टिस करने के लिए करीबन दस दोनों का समय था और हमें अच्छी तैयारी की है। उधर दक्षिण अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बवुमा ने कहा कि हमारे सभी खिलाड़ी आत्मविश्वास से लबरेज हैं।
लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में मुकाबला है, इसकी पिच से हर किसी को कुछ न कुछ मदद मिलती रहेगी। शुरुआत में तेज गेंदबाज अपना असर दिखा सकते हैं, तो बाद में बल्लेबाज रन बनाने में कामयाब रह सकते हैं। दोनों टीमों के पास धांसू प्लेयर्स की फ़ौज है। मुकाबला ड्यूक बॉल से खेला जा रहा है, इंग्लैंड में टेस्ट क्रिकेट इसी गेंद से होता है।
दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग XI): एडेन मार्करम, रयान रिकेल्टन, वियान मल्डर, टेम्बा बवुमा (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड बेडिंघम, काइल वेरेयने (विकेटकीपर), मार्को यानसेन, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, लुंगी एंगिडी
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग XI): उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, कैमरन ग्रीन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, बीयू वेबस्टर, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लायन, जोश हेजलवुड












Click it and Unblock the Notifications