Aaj Ke Match ka Toss Kon Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- ऑस्ट्रेलिया vs साउथ अफ्रीका

Aaj Ke Match ka Toss Kon Jeeta: ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिशेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले को साउथ अफ्रीका ने अपने नाम किया। साउथ अफ्रीका की कोशिश चौथे मैच को जीतकर सीरीज को बराबरी पर लाने की होगी। पांच मैचों की इस सीरीज के पहले दो मुकाबलों को ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपने नाम किया था।

ऑस्ट्रेलिया की नजर सीरीज जीत पर: अपना पिछला मुकाबला हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया चौथे मैच में जीत के साथ वापसी करना चाहेगी। ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 2-1 की बढ़त बना रखी है। ऑस्ट्रेलिया की टीम सीरीज जीतने से सिर्फ एक जीत दूर है। अगर ऑस्ट्रेलिया की टीम चौथा वनडे मैच जीत लेती है तो फिर वह सीरीज पर कब्जा जमा लेगी। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को टी-20 सीरीज में भी शिकस्त दी थी।

Aaj Ke Match ka Toss 1

दक्षिण अफ्रीका ने जीता मैच: दक्षिण अफ्रीका ने तीसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया को 111 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज में अपनी पहली जीत दर्ज की थी। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए एडेन मार्करम के शतक की बदौलत 6 विकेट के नुकसान पर 338 रन बनाए। जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 34.3 ओवर में 227 रन बनाकर ढेर हो गई। इस तरह दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक बड़ी जीत हासिल की।

यहां देख सकते हैं लाइव मैच: दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले इस मैच को भारतीय फैंस आसानी से लाइव देख सकते हैं। भारत में टीवी पर इस मैच को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क्स पर देख सकते हैं। वहीं लाइव स्ट्रीमिंग के लिए फैंस को हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर जाना होगा। इसके अलावा दोनों देशों के ट्विटर हैंडल पर जाकर भी फैंस मैच का मजा उठा सकते हैं।

दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, रासी वान डेर डुसेन, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जेन्सन, गेराल्ड कोएत्ज़ी, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: डेविड वार्नर, ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, माइकल नेसर, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+