Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 18 April: आरसीबी-दिल्ली में तूफानी खिलाड़ी, किसकी होगी आज जीत
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: आज के पहले डबल हेडर मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) अपने घरेलू मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स (DC) को चुनौती दे रही है। बेंगलुरु की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए दिल्ली के लिए यह राह आसान नहीं होने वाली है। दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। अक्षर पटेल ने चिन्नास्वामी को चेजिंग ग्राउंड बताया इसलिए फील्डिंग करने की बात कही और टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
आरसीबी के पास विराट कोहली और रजत पाटीदार के रूप में दो ऐसे बल्लेबाज हैं जो इस समय बेहतरीन लय में हैं और किसी भी गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ाने में सक्षम हैं। उनके अलावा टिम डेविड अंतिम ओवरों में तूफ़ान मचा देते हैं।

दिल्ली कैपिटल्स के नजरिए से जीत का सबसे सरल फॉर्मूला कोहली और पाटीदार को पावरप्ले के भीतर ही पवेलियन भेजना होगा। यदि दिल्ली के गेंदबाज इन तीन प्रमुख खिलाड़ियों पर लगाम कसने में सफल रहते हैं, तभी उनकी राह आसान होगी।
दूसरी ओर दिल्ली की बल्लेबाजी का पूरा दारोमदार केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स जैसे खिलाड़ियों पर टिका है। चिन्नास्वामी स्टेडियम की छोटी बाउंड्री को देखते हुए इन दोनों दिग्गजों को एक लंबी और विस्फोटक पारी खेलनी होगी। आज का मुकाबला रणनीति और व्यक्तिगत कौशल की जंग होगा, जहां एक-दो विकेट पूरे मैच का पासा पलट सकते हैं।
गो ग्रीन कैम्पेन के तहत आरसीबी ने आज ग्रीन जर्सी पहनकर मैदान पर उतरने का फैसला लिया है। रजत पाटीदार ने टीम में कोई बदलाव नहीं करने की बात कही।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग XI): विराट कोहली, फिलिप साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जॉश हेज़लवुड।
दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग XI): पथुम निसंका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिज़वी, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, आकिब नबी डार, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार।












Click it and Unblock the Notifications