Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 2 April: आज के मैच का टॉस कौन जीता- आरसीबी vs लखनऊ
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: आरसीबी और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबले में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। पिछले मैच में घरेलू मैदान पर आरसीबी को हार का सामना करना पड़ा था। इस बार घरेलू फैन्स के चेहरों पर मुस्कान लाने का प्रयास रहेगा।
आरसीबी का अभियान इस सीजन ज्यादा ख़ास नहीं रहा है। अब तक खेले गए 3 मैचों में से आरसीबी को 1 में ही जीत दर्ज करने का मौका मिला है। दूसरी तरफ लखनऊ सुपर जायंट्स ने दो मैच खेलकर एक में जीत दर्ज की है। लखनऊ और आरसीबी दोनों टीमों को अपनी दूसरी जीत की तलाश है।

लखनऊ प्लेइंग 11
क्विंटन डी कॉक (कीपर), केएल राहुल (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, नवीन-उल-हक, मयंक यादव
आरसीबी प्लेइंग 11
विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), कैमरून ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, रजत पाटीदार, दिनेश कार्तिक, अनुज रावत (विकेटकीपर), रीस टॉपले, मयंक डागर, मोहम्मद सिराज, यश दयाल
विराट कोहली की तगड़ी फॉर्म
आरसीबी के लिए अब तक अगर कोई बल्लेबाज फॉर्म में दिखा है, तो वह विराट कोहली है। कोहली ने दो मैचों में रन बनाए हैं लेकिन अन्य बल्लेबाज फ्लॉप ही रहे हैं। चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी के फैन्स से कोहली को काफी समर्थन मिलता है। उनके ऊपर नजरें रहेंगी।
पिच से बल्लेबाजों को मदद
बेंगलुरु की पिच से बल्लेबाजों को मदद मिलती है। ऐसे में यहाँ भी एक बार फिर बल्लेबाजों का जलवा देखने को मिल सकता है। इसके अलावा बाउंड्री भी छोटी है। यह चीज भी बल्लेबाजों के पक्ष में जाती है। चौके-छक्कों से दर्शकों का मनोरंजन हो सकता है।
आरसीबी की फुल स्कॉड
विराट कोहली, फाफ डू प्लेसी (कप्तान), कैमरून ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, रजत पाटीदार, अनुज रावत (विकेटकीपर), अल्ज़ारी जोसेफ, मयंक डागर, मोहम्मद सिराज, यश दयाल, विजयकुमार विशाक, दिनेश कार्तिक, कर्ण शर्मा, रीस टॉपले, टॉम कुरेन, स्वप्निल सिंह, लॉकी फर्ग्यूसन, महिपाल लोमरोर, विल जैक्स, सुयश प्रभुदेसाई, मनोज भंडागे, आकाश दीप, सौरव चौहान, राजन कुमार, हिमांशु शर्मा
लखनऊ सुपर जायंट्स की फुल स्कॉड
क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन (कप्तान), आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, मयंक यादव, मणिमारन सिद्धार्थ, नवीन-उल-हक, अमित मिश्रा, काइल मेयर्स, एश्टन टर्नर, कृष्णप्पा गौतम, मैट हेनरी, दीपक हुडा, प्रेरक मांकड़, यश ठाकुर, शिवम मावी, युद्धवीर सिंह चरक, अरशद खान, शमर जोसेफ, अर्शिन कुलकर्णी












Click it and Unblock the Notifications