Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 10 April: आज के मैच का टॉस कौन जीता- आरसीबी vs दिल्ली
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स दोनों टीमों ने इस आईपीएल में धाकड़ खेल का प्रदर्शन किया है। दोनों टीमों की तरफ से बेस्ट प्रदर्शन हुआ है। आज इनके बीच ही टक्कर है। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मुकाबला है। दिल्ली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। दिल्ली की टीम में बदलाव हुआ है, डू प्लेसी आए हैं और समीर रिजवी बाहर हैं। आरसीबी में कोई परिवर्तन इस मुकाबले में नहीं किया गया है।
आरसीबी ने घर से बाहर तीन मैच जीते हैं लेकिन अपने मैदान पर खेला गया एक मैच हारा था। अब आरसीबी होम ग्राउंड पर अपनी पहली जीत की तलाश में है। दिल्ली कैपिटल्स ने अपने तीनों मैचों में जीत हासिल की है और चौथे मैच में जीत दर्ज करने के इरादे से आई है।

आरसीबी के लिए विराट कोहली और रजत पाटीदार जैसे प्लेयर्स फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं। लियाम लिविंगस्टोन भी अंतिम समय में बड़े शॉट खेलकर टीम के लिए बेहतरीन काम कर रहे हैं। गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार, हेजलवुड और क्रुणाल पांड्या के ऊपर नज़रें रहेंगी।
उधर दिल्ली कैपिटल्स के लिए केएल राहुल, अभिषेक पोरेल जैसे बल्लेबाजों ने अच्छा कार्य किया है। आज के मैच में भी इन दोनों के ऊपर नजरें निश्चित रूप से रहने वाली हैं। अक्षर पटेल गेंद और बल्ले दोनों से जलवा दिखा सकते हैं। उनके अलावा मिचेल स्टार्क और कुलदीप यादव इस टीम की गेंदबाजी का आधार हैं।
दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग 11
फाफ डू प्लेसी, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, केएल राहुल (कीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), अशुतोश शर्मा, विप्राज निगाम, मिशेल स्टार्क, मोहित शर्मा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार
आरसीबी प्लेइंग 11
फिलिप साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पदिककल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जीतेश शर्मा (कीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, यश दयाल












Click it and Unblock the Notifications