Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 23 Sept: आज के मैच का टॉस कौन जीता- पाकिस्तान vs श्रीलंका

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: एशिया कप में आज पाकिस्तान और श्रीलंका दोनों के लिए ही खास मुकाबला है। पिछले मैच में पाक को भारत के सामने हार का सामना करना पड़ा था। श्रीलंका ने लीग चरण में सभी मैच जीतने के बाद सुपर 4 में आकर बांग्लादेश से पराजित हो गई। आज टॉस जीतकर पाकिस्तान ने गेंदबाजी का फैसला लिया।

फाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए दोनों टीमों के लिए अहम मैच है, सुपर फॉर की अंक तालिका में इन दोनों टीमों को अंक जुटाने का कोई मौका नहीं मिल पाया है। अगर आज हार हुई, तो फाइनल में जाने की राह मुश्किल हो जाएगी।

aaj ke match ka toss kon jeeta

अबू धाबी की पिच थोड़ी धीमी रहने वाली है लेकिन शाम के समय ओस का प्रभाव रहेगा, ऐसे में चेज करने वाली टीम के लिए मामला आसान हो सकता है। 170 से ज्यादा रन बनाने के बाद भी जीत की गारंटी नहीं है। जो टीम अपनी रणनीति उचित तरीके से लागू कर देगी, जीत उसी की होगी।

पाक कप्तान सलमान आगा ने कहा कि हम पहले गेंदबाज़ी करेंगे। पिच अच्छी लग रही है, मुझे नहीं लगता कि इसमें ज़्यादा बदलाव होगा। हम बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी दोनों में सुधार करना चाहते हैं। ये एक नया मैच है, नई चुनौती है। हमारा फोकस आज के प्रदर्शन पर है। टीम में कोई बदलाव नहीं है।

श्रीलंकाई कप्तान असलंका ने कहा कि पिच अच्छी लग रही है, पहले बल्लेबाज़ी करने में कोई आपत्ति नहीं है। हम अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं, लेकिन कुछ क्षेत्रों में सुधार की जरूरत है, टीम में दो बदलाव किए गए हैं। तीक्षणा और करुणारत्ने टीम में शामिल हैं। हमने सोचा कि हमें एक अतिरिक्त गेंदबाज़ की जरूरत पड़ सकती है, इसलिए ऐसे गेंदबाज़ को टीम में लाया है जो बल्लेबाज़ी भी कर सके।

पाकिस्तान प्लेइंग इलेवन: साइम अयूब, साहिबजादा फर्हान, फखर ज़मान, सलमान आगा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज़, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।

श्रीलंका टीम प्लेइंग इलेवन: पथुम निसंका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, चरित असलंका (कप्तान), दासुन शनाका, कमिंदु मेंडिस, चमिका करुणारत्ने, वानिंदु हसरंगा, महीश तीक्षणा, दुश्मंथा चमीरा, नुवान तुषारा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+