Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 14 Feb: आज के मैच का टॉस कौन जीता- पाकिस्तान vs न्यूजीलैंड
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के पास आज खुद को साबित करने का अंतिम मौका है। कराची के नेशनल स्टेडियम में आज दोनों टीमों के बीच टक्कर है। जीत दर्ज करने वाली टीम को ट्रॉफी मिलेगी और चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले मनोवैज्ञानिक बढ़त भी मिलेगी। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
पाकिस्तानी टीम ने पिछले मुकाबले में जिस तरह 353 रनों का लक्ष्य हासिल कर दक्षिण अफ्रीका को हराया था, वह हैरान करने वाला था। रिजवान और सलमान अली ने बेहतरीन शतकीय पारियां खेलते हुए दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की थी।

हालांकि कीवी टीम अलग है और पाकिस्तान को पराजित भी कर चुकी है। इसी सीरीज के लीग चरण में पाकिस्तान को न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद कीवी टीम ने दक्षिण अफ्रीका को भी 6 विकेट के अंतर से पराजित कर दिया था। ऐसे में पाक के लिए यह फाइनल मुकाबला आसान नहीं है।
विलियमसन की धाकड़ फॉर्म (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta)
केन विलियमसन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुए मुकाबले में धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए शतक जमाया था। विलियमसन के बल्ले से रन आने की वजह से कीवियों ने दक्षिण अफ्रीका जैसी मजबूत टीम को 300 से ज्यादा रनों का पीछा करते हुए हरा दिया था।
सपाट पिच पर गेंदबाजों की परीक्षा (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta)
पाकिस्तान के पास गेंदबाजी अच्छी है लेकिन लाइन और लेंथ समस्या है। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज इसका भरपूर फायदा उठा सकते हैं। न्यूजीलैंड के पास भी गेंदबाज बेहतरीन हैं और सपाट पिच पर लाइन लेंथ ही सबसे ज्यादा काम आने वाली चीज है।
रोमांचक मैच की उम्मीद
पाकिस्तान में पिचों का निर्माण बल्लेबाजों के लिए किया जाता है और गेंदबाज वहां मेहनत ही करते हैं। ऐसे में कराची में बड़ा स्कोर बनने के बाद लक्ष्य हासिल हो सकता है और मुकाबला रोमांचक स्थिति में जा सकता है।
पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): फखर जमान, बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेट कीपर/कप्तान), सलमान आगा, तैयब ताहिर, खुशदिल शाह, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद।
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): विल यंग, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, जैकब डफी, विलियम ओरोर्के।












Click it and Unblock the Notifications