Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 24 Feb: आज के मैच का टॉस कौन जीता- पाकिस्तान vs इंग्लैंड

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: टी20 विश्व कप के सुपर आठ चरण में एक बार फिर से इंग्लैंड ने कमर कस ली है। पिछले मैच में श्रीलंका को हराने के बाद पल्लेकेले में पाकिस्तान के खिलाफ आज मुकाबला है। इसे जीतकर इंग्लैंड सेमीफाइनल की राह आसान बनाने का प्रयास करेगी। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया।

पाकिस्तान के लिए सुपर आठ चरण अब मुश्किल हो गया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच बारिश की वजह से धुल गया था। आज के मैच में हार का मतलब सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो जाएगी। पिछले मैच से पाकिस्तान को एक अंक मिला था। आज जीत दर्ज करने पर 3 अंक हो जाएंगे।

aaj ke match ka toss kon jeeta

इस इवेंट में अब तक पाकिस्तानी टीम की बैटिंग उस लेवल की देखने को नहीं मिली है। ऊपर से साहिबजादा फरहान ने रन बनाए हैं लेकिन बाबर और सलमान अली आगा जैसे खिलाड़ी फ्लॉप रहे हैं। रन नहीं आने से उनके गेंदबाजों के ऊपर भी असर पड़ा है।

दूसरी तरफ इंग्लैंड की टीम धमाका करने में सक्षम है। इंग्लैंड ने अब तक बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया है। इंग्लिश टीम बैटिंग और गेंदबाजी दोनों में संतुलित नजर आ रही है। इस वजह से पाकिस्तान के लिए उनके सामने जीत दर्ज करना उतना आसान काम तो नहीं होने वाला है।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन
फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रुक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद।

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन
साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+