Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 3 April: आज के मैच का टॉस कौन जीता- केकेआर vs हैदराबाद
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: आईपीएल में आज का मुकाबला दो ऐसी टीमों के बीच हो रहा है, जिनके बीच पिछले सीजन फाइनल मुकाबले में टक्कर हुई थी। केकेआर ने सनराइजर्स हैदराबाद को पराजित करते हुए मुकाबला टाइटल जीता था। आज फिर से दोनों के बीच टक्कर हो रही है। मैच का टॉस सनराइजर्स हैदराबाद ने जीता और गेंदबाजी का फैसला लिया। केकेआर की प्लेइंग इलेवन में बदलाव हुआ है, स्पेंसर जॉनसन की जगह मोईन अली आए हैं।
हैदराबाद की टीम में भी बदलाव हुआ है, कामिंदु मेंडिस और सिमरजीत आए हैं। आज के मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कम स्कोरिंग मुकाबला होने की उम्मीद की जा सकती है। केकेआर की तरफ से स्पिन पिचों की मांग के बाद क्यूरेटर ने मना कर दिया था। गतिरोध के बाद मामले में तूल पकड़ लिया था। अब सब कुछ ठीक लग रहा है।

हैदराबाद ने इस सीजन की शुरुआत राजस्थान रॉयल्स के साथ धांसू जीत से की थी लेकिन बाद में प्रदर्शन में गिरावट देखने को मिली थी। अगर दो बल्लेबाज भी चल जाते हैं, तो केकेआर के लिए मामला खराब हो जाएगा। ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन अहम बल्लेबाज हैं।
दूसरी तरफ केकेआर के पास भी धाकड़ बल्लेबाजों की फ़ौज है लेकिन क्रीज पर खड़े होकर रन बनाने की आवश्यकता होगी। डी कॉक, रहाणे, रिंकू सिंह और आंद्रे रसेल में से दो बल्लेबाज अगर चल जाते हैं, तो हैदराबाद के लिए मुश्किलें खड़ी होंगी। इसी दौरान सुनील नारेन और वरुण चक्रवर्ती की स्पिन गेंदबाजी भी अहम रहने वाली है। सनराइजर्स हैदराबाद के पास एडम जैम्पा जैसा बेहतरीन स्पिन गेंदबाज है।
केकेआर प्लेइंग इलेवन
क्विंटन डी कोक (कीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, मोईन अली, आंद्रे रसेल, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, रामंदीप सिंह
सनराइजर्स हैदराबाद प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, अनिकेट वर्मा, हेनरिक क्लासेन (कीपर), कामिंदू मेंडिस, सिमरजीत सिंह, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी, ज़ीशान अंसारी












Click it and Unblock the Notifications