Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs न्यूजीलैंड
Aaj Ke Match Ka Toss, India vs New Zealand, 1st Semi-Final: भारत और न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबला आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा, जोकि निर्धारित समय दोपहर दो बजे से शुरू होगा। भारतीय टीम लीग फेज के नौ मैचों में नौ जीत के साथ आत्मविश्वास से भी भरी हुई है, जबकि कीवी टीम नौ मैचों में पांच जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंची है।
भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। दोनों टीमों के बीच ये हाई-वोल्टेज मुकाबला दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन (कप्तान), डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (डब्ल्यू), ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, मार्क चैपमैन, टिम साउदी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट।
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।
टॉस के बाद केन विलियमसन ने कहा कि, 'हम भी पहले बल्लेबाजी करते। गेंद से अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे और उम्मीद है कि बाद में कुछ ओस पड़ेगी। अद्भुत अवसर है, चार साल पहले भी ऐसी ही स्थिति थी लेकिन वेन्यू अलग था। वे अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं। टूर्नामेंट शुरू होने पर आपके सामने क्या है इसका आकलन करने की जरूरत है। हम पिछले मैच की उसी टीम के साथ उतर रहे हैं।'
टीस जीतने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि, 'हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। अच्छी पिच लग रही है। मुझे लगता है कि यह 2019 की बात है जब हमने सेमीफाइनल खेला था। आज बहुत महत्वपूर्ण दिन है। ये चीजों को नियंत्रित करने के बारे में है। हम उसी टीम के साथ उतर रहे हैं।
भारत बनाम न्यूजीलैंड हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 117 वनडे मैचों में आमना-सामना हुआ है। इस दौरान भारत ने 57 मैच जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड ने 50 मुकाबले अपने नाम किए हैं। इसके अलावा सात मैच बिना किसी नतीजे के खत्म हुए हैं और एक मैच टाई रहा है।

न्यूजीलैंड फुल स्क्वाड: डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन (कप्तान), डेरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, टॉम लैथम (विकेटकीपर), मिशेल सेंटनर, टिम साउदी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट, विल यंग, ईश सोढ़ी, जेम्स नीशम, काइल जैमिसन।
भारत फुल स्क्वाड: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रित बुमरा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, इशान किशन, शार्दुल ठाकुर, रविचंद्रन अश्विन।












Click it and Unblock the Notifications