IND vs NZ: सेमीफाइनल से पहले भारत के पांच बड़े खिलाड़ियों ने नहीं की प्रैक्टिस, सामने आई ये बड़ी वजह

India vs New Zealand, 1st Semi-Final: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के पहले सेमीफाइनल मैच में भारत का मुकाबला, 15 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में न्यूजीलैंड से होगा। भारत लीग फेज के नौ मैचों में नौ जीत के साथ पहले स्थान पर है। कीवी टीम नौ मैचों में पांच जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंची है। आत्मविश्वास से भरी टीम इंडिया बुधवार को सेमीफाइनल की पूर्व संध्या ट्रेनिंग करने के लिए वानखेड़े पहुंची।

मैच से पहले टीम का एक वैकल्पिक नेट सेशन रखा गया था। इस दौरान उपकप्तान और विकेटकीपर केएल राहुल, नंबर 4 बल्लेबाज श्रेयस अय्यर, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और सलामी बल्लेबाज शुबमन गिल ने नेट पर नहीं जाने का फैसला किया। इसके बदले खिलाड़ियों ने आराम करना चुना।

Team India

ईशान किशन, जोकि 11 अक्टूबर को नई दिल्ली में अफगानिस्तान पर जीत के बाद से प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं हुए हैं, उन्होंने नेट सेशन में प्रैक्टिस के दौरान शानदार शॉट लगाए। इसके अलावा वैकल्पिक अभ्यास सत्र में कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने भी जमकर बल्लेबाजी की प्रैक्टिस की। कोहली ने सिराज की गेंदो के अलावा स्पिनरों और थ्रो डाउन विशेषज्ञ की गेंदों का भी सामना किया।

रोहित और कोहली के अलावा रवींद्र जडेजा ने भी बल्लेबाजी का अभ्यास किया। कोच राहुल द्रविड़, मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और कप्तान रोहित शर्मा बातचीत के दौरान दूर से देख रहे थे, किशन गेंदबाजों की पिटाई करते रहे, शायद थिंक टैंक को यह सुझाव देने की कोशिश कर रहे थे कि शीर्ष क्रम में दो दाएं हाथ के बल्लेबाजों की भरमार है।

इसके अलावा पूरे सेशन के दौरान राहुल और रोहित यह जांचने के लिए मैदान को समय-समय पर छूते रहे कि कितनी ओस जमा हो रही है। दरअसल, इस मैच में एक एक्स-फैक्टर हो सकती है और टीमों को अपना गेमप्लान बदलने के लिए मजबूर कर सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+