Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs इंग्लैंड पहला टी20

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पहले टी20 मैच के दौरान भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया है। दोनों टीमों के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का यह पहला मुकाबला है।

हरमनप्रीत कौर ने कहा कि यह पहला ही मैच है, इस वजह से हम इंग्लैंड पर दबाव बनाना चाहते हैं और लक्ष्य का पीछा करना पसंद करेंगे। कई बार यह पता नहीं चलता है कि कितना स्कोर सही रहेगा।

aaj ke match ka toss

भारत की प्लेइंग 11: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (कीपर), श्रेयंका पाटिल, कनिका आहूजा, पूजा वस्त्राकर, रेणुका ठाकुर सिंह, सैका इशाक

इंग्लैंड की प्लेइंग 11: डेनिएल व्याट, सोफिया डंकले, एलिस कैप्सी, नेट साइवर-ब्रंट, हीथर नाइट (कप्तान), एमी जोन्स (कीपर), फ्रेया केम्प, सोफी एक्लेस्टोन, सारा ग्लेन, लॉरेन बेल, माहिका गौर

किसी भी सीरीज का पहला मुकाबला काफी अहम माना जाता है। भारत और इंग्लैंड के लिए भी पहला टी20 काफी अहम है। दोनों टीमें इस मैच में जीत दर्ज करते हुए सीरीज में बढ़त बनाने का प्रयास करेगी। टी20 सीरीज में कुल तीन मुकाबले खेले जाने हैं। इसके बाद एक टेस्ट खेला जाना है।

भारतीय टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर के हाथों में है। इंग्लैंड की कप्तान हीदर नाईट हैं। स्मृति मंधाना के ऊपर नज़रें रहने वाली हैं। इंग्लैंड और भारत दोनों ही टीमें काफी संतुलित नज़र आ रही हैं। ऐसे में प्रेडिक्ट करना भी मुश्किल हो जाता है कि किस टीम को जीत मिलने वाली है।

दोनों टीमों का फुल स्कॉड

भारतीय महिला टीम: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), हरमनप्रीत कौर (कप्तान), पूजा वस्त्राकर, दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, तितास साधु, रेणुका ठाकुर सिंह, मन्नत कश्यप, श्रेयंका पाटिल, सायका इशाक, कनिका आहूजा, यास्तिका भाटिया, मीनू मणि।

इंग्लैंड महिला टीम: डेनिएल व्याट, माइया बाउचर, ऐलिस कैप्सी, हीदर नाइट (कप्तान), एमी जोन्स (कीपर), सोफी एक्लेस्टोन, फ्रेया केम्प, डेनिएल गिब्सन, चार्लोट डीन, सारा ग्लेन, माहिका गौर, सोफिया डंकले, बेस हीथ, लॉरेन बेल, नेट साइवर -ब्रंट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+