Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत v बांग्लादेश

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: टी20 वर्ल्ड कप में मुख्य इवेंट में उतरने से पहले भारतीय टीम के पास तैयारी के लिए अंतिम मौका है। आज बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम वॉर्म अप मुकाबले में खेलने के लिए मैदान पर उतरी है। रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया है। भारतीय टीम के लिए यह अभ्यास मैच विराट कोहली नहीं खेल रहे हैं, बाकी सभी खिलाड़ी खेलेंगे।

वॉर्म अप मैच में प्लेइंग इलेवन जरूरी नहीं होती, किसी भी खिलाड़ी को बैटिंग और गेंदबाजी करने के लिए मैदान पर उतारा जा सकता है। भारत और बांग्लादेश दोनों टीमों के लिए यह लागू है। रिजर्व खिलाड़ी इसमें शामिल नहीं होंगे।

india vs bangladesh

भारतीय टीम के धाकड़ खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा के ऊपर नजरें रहने वाली हैं। दोनों ने आईपीएल में इस सीरीज एक-एक शतकीय पारी खेली है। उनके अलावा सूर्यकुमार यादव के पास भी हाथ खोलने का अच्छा मौका है। सूर्या की फॉर्म तगड़ी चल रही है।

बांग्लादेश पिछले कुछ समय से अमेरिका में ही है लेकिन उनका प्रदर्शन खास नहीं रहा है। अमेरिकी टीम के खिलाफ बांग्लादेश को टी20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है। इस मुकाबले में बांग्लादेशी टीम अपना पूरा दमखम लगाने का प्रयास करेगी।

बांग्लादेशी टीम को एकजुट होकर प्रयास करना होगा। भारत को पराजित करना मुश्किल है लेकिन नामुमकिन कहीं से भी नहीं है। गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों विभागों को मिलकर कार्य करना पड़ेगा। एक रोचक और धमाकेदार मुकाबले की उम्मीद की जा सकती है।

भारत की फुल स्कॉड

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

बांग्लादेश की फुल स्कॉड

लिटन दास, सौम्य सरकार, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तौहीद हृदोय, शाकिब अल हसन, महमुदुल्लाह, जेकर अली (विकेटकीपर), महेदी हसन, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम, तंजीद हसन, तंजीम हसन साकिब, तनवीर इस्लाम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+