Aaj Ke Match ka Toss Kon Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs बांग्लादेश

Aaj Ke Match ka Toss Kon Jeeta India vs Bangladesh: कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और बांग्लादेश के बीच सुपरफोर का आखिरी मुकाबला खेला जाना है। इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम में पांच बदलाव किए गए हैं। विराट कोहली, हार्दिक पंड्या, कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी इस मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं।

वनडे में भारत का पलड़ा भारी: भारत और बांग्लादेश की टीम वनडे में कुल 40 मैच आपस में खेल चुकी है। इस दौरान भारतीय टीम का पलड़ा बांग्लादेश पर भारी रहा है। भारत ने 40 में से 31 मैच को जीतने में कामयाबी हासिल की है। दूसरी तरफ बांग्लादेश की टीम सिर्फ सात बार भारतीय टीम को हरा सकी है। इन दोनों देशों के बीच खेला गए दो मुकाबलों का कोई नतीजा नहीं निकला था।

Aaj Ke Match ka Toss 1

इस तरह देख सकते हैं लाइव मैच: भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर किया जाएगा। इस मैच को अलग-अलग चैनलों पर अलग-अलग भाषाओं में फैंस देख सकते हैं। वहीं फ्री डीडी फ्री डिश के डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर फ्री में मैच देखा जा सकता है। मोबाइल यूजर डिज्नी+हॉटस्टार एप पर मुकाबले का आनंद फ्री में उठा सकते हैं।

भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, केएल राहुल, ईशान किशन (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, प्रसिद्ध कृष्णा।

बांग्लादेश की टीम की प्लेइंग इलेवन: लिटन दास (विकेटकीपर), तंज़ीद हसन, अनामुल हक, शाकिब अल हसन (कप्तान), तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, मेहदी हसन मिराज, महेदी हसन, नसुम अहमद, तंजीम हसन साकिब, मुस्तफिजुर रहमान।

एशिया कप के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, इशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, सूर्यकुमार यादव, अक्षर पटेल, श्रेयस अय्यर, प्रसिद्ध कृष्णा, तिलक वर्मा।

एशिया कप के लिए बांग्लादेश की टीम: शाकिब अल हसन (कप्तान), लिट्टन दास, तंजीद तमीम, नजमुल हुसैन शान्तो, तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम, मेहदी हसन मिराज, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद, शेख महेदी, नसुम अहमद, शमीम हुसैन, अफीफ हुसैन , शोरफुल इस्लाम, एबादोत हुसैन, मोहम्मद नईम।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+